Jaipur: राजस्थान के CM भजनलाल सुबह-सुबह पहुंचे मानसरोवर सिटी, पदयात्र कर जानी समस्याएं, क्षेत्र के विकास के लिए मांगे सुझाव

X
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ के बाद से ही जनता के बीच बने हुए हैं। CM आवास में दरबार लगाकर समस्याएं सुनते हैं। समय निकालकर नगर भ्रमण पर भी पहुंच जाते हैं।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 7 बजे राजधानी की मानसरोबर सिटी पहुंच गए। यहां कॉलोनी का भ्रमण कर लोगों की परेशानी जानी। साथ ही स्थानीय लोगों से चर्चा कर विकास को लेकर जरूरी सुझाव लिए। CM भजनलाल शर्मा ने सोमवार की देर शाम पुलिस विभाग के आला अफसरों की बैठक कर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे।
#WATCH | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma meets people during a morning walk in Mansarovar City Walk, Jaipur. pic.twitter.com/dpEjEoG3TB
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 2, 2024 मंत्री अविनाश गहलोत ने संभाला पदभार
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने सोमवार को परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनकी पत्नी-बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पदभार संभालते ही मंत्री गहलोत दफ्तर में लगी तस्वीरों को लेकर विवादों में आ गए। उनके कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के स्थान पर डॉ हेडगेवार और गोलवलकर की तस्वीर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#WATCH | Jaipur: Rajasthan Minister Avinash Gehlot took charge as a Cabinet Minister after performing prayers with his wife and family in the secretariat. (01.01) pic.twitter.com/cg918FQlt7
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 2, 2024 