Rajasthan Weather: राजस्थान में कैसा रहेगा 8 फरवरी का मौसम? जयपुर में छाए रहेंगे बादल

Rajasthan Weather: राजस्थान में शनिवार (8 फरवरी) को मौसम कैसा रहने वाला है? इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार (7 फरवरी) को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। यहां जानें 8 फरवरी को मौसम विभाग की भविष्यवाणी।
मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में आसमान साफ रहा। वहीं कोई चेतावनी भी नहीं जारी की गई थी। कल यानी शनिवार (8 फरवरी) को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन राजधानी जयपुर में बादल छाए रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में निकली 13 हजार 398 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
Rajasthan Weather: एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के दैनिक पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम अगले सप्ताह तक शुष्क रहने वाला है। यानी कि इन दिनों पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर भी चलने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
Rajasthan Weather: पिछले 24 घंटे का तापमान
पिछले 24 घंटे के अगर मौसम की बात की जाए तो प्रदेश में बाड़मेर शहर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा की आद्रता औसत मात्रा 39 से 99 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS