जैसलमेर में गाय को बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो: 2 की मौत, 7 घायल

road accident
X
प्रतिकात्मक तस्वीर
Rajasthan Road Accident: जैसलमेर में गाय को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो पलट गई जिसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हैं।

Rajasthan Road Accident: जैसलमेर में एक बोलेरो पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार यह हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। यह हादसा रामगढ़ इलाके में शनिवार देर रात करीब 2 बजे का है।

जानकारी के मुताबिक ओसियां के पांचला खुर्द गांव के कुछ लोग अपने परिवार के साथ शनिवार को तनोट माता दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग बोलेरो बाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे रामगढ़ बाईपास में अचानक से बोलेरो के सामने एक गाय आ गई।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मिल सकती है सस्ती बिजली!, देश में सबसे ज्यादा सौर ऊर्जा का हो रहा उत्पादन

रामगढ़ अस्पताल में जारी है इलाज
इस दौरान गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसमें बैठे सभी लोगों को काफी चोट आई है। वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। सभी घायलों को पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है।

दो लोगों की मौके पर मौत
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान चेनाराम और किरण के रूप में हुई है। जबकि पूना राम (27), प्रकाश (25), रेवताराम (60), बेबू (55), अनु (34), दिनेश (25) और लक्षिता (4) घायल हो गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story