Logo
election banner
अलवर के मुंडाना गांव में रात में सोते समय हीटर से बिस्तर में आग लगने से 24 साल का युवक और उसकी 2 माह की बेटी जिंदा जल गए। 21 साल की पत्नी 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गई। बेटी और पिता की मौत हो गई। पत्नी अस्पताल में भर्ती है।

जयपुर। रात में सोते समय हीटर से बिस्तर में आग लगने से 24 साल का युवक और उसकी 2 माह की बेटी जिंदा जल गए। 21 साल की पत्नी 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गई। बेटी और पिता की मौत हो गई। पत्नी अस्पताल में भर्ती है। दर्दनाक हादसा अलवर के शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के मुंडाना गांव का है। 

संजू चिल्लाई तो बगल के कमरे में सो रही सास आई लेकिन बचा नहीं पाए 
दीपक उसकी पत्नी संजू और दो माह की बेटी हीटर लगाकर सोए थे। रात एक बजे के बाद हीटर से कपड़ों में आग लगी। फिर घरेलू सामान में भी आग लग गई। आग इतनी तेज लग गई कि दीपक और उसकी बेटी झुलस गए। बिस्तर से उठ नहीं पाए। बेटी की मां संजू झुलसी तो वह चिल्लाई। उसके बाद बगल के कमरे में सो रही सास सुनीता भाग कर आई। देखा पूरे कमरे में आग लगी है। वह चिल्लाई। इसके बाद पडेासी आए।

सबने मिलकर झुलस रही संजू को बाहर निकाला। लेकिन वे दीपक और उसकी बेटी को नहीं बचा सके। वे दोनों अंदर ही जल गए। पिता-पुत्री की मौत हो गई। वहीं संजू का इलाज अस्प्ताल में चल रहा है। 

कार चलाकर करता था परिवार का भरण-पोषण
बता दें कि दीपक ड्राइवरी का काम करना था। उसके पास एक कार है। उसी को चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपक और संजू ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। 2 महीने पहले घर में बेटी पैदा हुई थी। तीनों रात को एक कमरे में आग से झुलस गए। आग कैसे लगी। यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। केवल इतना ही पता चला है कि आग हीटर से लगी है। 

कमरे का गेट तोड़कर संजू को बाहर निकाला
दीपक की मां सुनीता ने बताया कि रात को आग लगने पर देवर व अन्य परिवारजनों को बुलाया। सबने मिलकर कमरे का गेट तोड़ा। उसके बाद संजू को बाहर निकाला। लेकिन दीपक व उसकी बेटी वहीं जल चुके थे। इसलिए उनको बचाया नहीं जा सका। कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया था।  

5379487