Logo
election banner
Agar Malwa News : आगर-मालवा में बंदर (वानर) की मृत्यु के बाद पूरे हिंदू विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यही नहीं तेरहवीं पर भोज का आयोजन भी किया गया। 

Agar Malwa News : कहते हैं वफादारी का गुण जानवरों में इंसानों से कई अधिक होता है। इसलिए हमारे बीच कई इंसान ऐसे होते हैं जो जानवरों की भवानाओं को समझते हैं। उन्हें अपनी तरह ही मानते हैं। उनके दुख में दुखी हो जाते हैं। 

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक बंदर की मौत पर लोगों ने किसी इंसान की मौत जैसा दुख प्रकट किया। इंसानों के बीच से रुखसत हुए वानर को लोगों ने अनोखी विदाई दी। उसका इंसानों जैसा अंतिम संस्कार किया गया। 13वें दिन हिंदू परंपरा अनुसार अनुष्ठान किया गया। इसके बाद भोज का आयोजन भी किया गया। 

इसे भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका: कमलनाथ के करीबी कमलेश शाह ने विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली

मामला आगर-मालवा के सुसनेर का है। यहां 17 मार्च को नए बस स्टेशन क्षेत्र में एक बंदर की मौत हो गई थी। बंदर लोगों को प्रिय था। दुकान संचालक शंकरलाल और करण सिंह ने बंदर का पिंडदान किया। इसके साथ ही उन्होंने मुंडन भी कराया।

इसे भी पढ़ें : MP news:  उज्जैन में भाई-बहन ने आत्महत्या की, इंदौर में सहेली के निधन से आहत युवती ने जान दी 

पगड़ी का कार्यक्रम हुआ फिर लोगों को भोज कराया। मंगलवार रात लोगों ने भजन संध्या का आयोजन कराया था। दुकानदारों और ऑटो चालकों ने इन आयोजनों में अपना सहयोग दिया।   

 

5379487