Chhindwara News : महिला ने पति पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप, छिंदवाड़ा पुलिस का एक्शन

Chhindwara News
X
महिला ने पति पर लगाया जान से मारने का आरोप
महिला ने इस मामले में स्थानीय कोतवाली थाने में यह शिकायत की है कि उसके पति ने वर्ष 2022 में भाजपा का समर्थन करने पर उसे तीन तलाक बोल दिया था।

Chhindwara News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप अपने पति पर लगाया है कि भाजपा का समर्थन करने पर उसके पति ने पहले ही उसे तीन तलाक बोल दिया था। अब महिला ससुराल वालों की धमकियों से डरी है और पुलिस से सहायता की गुहार लगाई है।

कानूनी नोटिस भेजते हुए उसे धमकी
महिला ने इस मामले में स्थानीय कोतवाली थाने में यह शिकायत की है कि उसके पति ने वर्ष 2022 में भाजपा का समर्थन करने पर उसे तीन तलाक बोल दिया था। इसके बाद उसके पति , सास, ननद ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। महिला का आरोप है कि अब उसके पति ने तलाक का कानूनी नोटिस भेजते हुए उसे धमकी भी दी है।

बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है
कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार महिला ने यह शिकायत की है कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया था। इसके बाद से महिला अपने बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। अब महिला के पति ने महिला को तलाक का कानूनी नोटिस भेजा है।

निकाह करीब 8 साल पहले हुआ था
छिंदवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस इस मामले में महिला के ससुराल पक्ष के लोगों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसका निकाह करीब 8 साल पहले हुआ था। डेढ़ साल पहले उसने जब अपने क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट दिया था, तब उसके पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया था। जिसके बाद से महिला अलग कमरा लेकर रह रही थी, अब उसने जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस शिकायत की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story