haribhoomi hindi news
मध्यप्रदेश के उज्जैन से सनसनीखेज खबर है। रात 2.30 बजे घर में घुसकर आदिवासी महिला की तलवार से हत्या कर दी गई। पति पर भी तलवार से ताबड़तोड़ वार किए हैं। पति घायल है तो महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल। उज्जैन में घस में घुसकर आदिवासी महिला की तलवार से दर्दनाक हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला के पति पर भी तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। पति अस्पताल में सांसें गिन रहा है तो महिला की मौत हो गई। घटना उज्जैन के भाटपचलाना के पास गजनीखेड़ी की है। पुलिस मामले को जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, संतोष और उनकी पत्नी कृष्णा बाई घर में सो रहे थे। इस बीच दो बदमाश घर में घुस आए। महिला के शरीर पर तलवार से कई वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति जिला अस्पताल में भर्ती है।

शोर सुनकर परिवार के लोग जागे, तब तक हमलावर भाग गए 
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय घर में महिला की सास, भतीजी विद्या और बेटी उषा भी मौजूद थे। शोर सुनकर वे लोग जागे, तब तक हमलावर निकलकर भाग चुके थे। बच्चों ने फोन पर सूचना दी तो संतोष का रिश्तेदार भरत रात में ही वहां पर पहुंच गया था। सुबह 5 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस को महिला के पति के ऊपर शक 
पुलिस को शक है कि महिला के पति ने उसकी हत्या की है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस महिला के पति को इसलिए शक की नजरों से देख रही है क्योंकि घटना बीती रात हुई। घर में पति-पत्नी बच्चे और मां सो रहे थे। तभी अचानक पति-पत्नी के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। जिसे सुनकर बच्चे और दादी ने जाकर देखा तो दरवाजे खुले हुए थे और अंदर पत्नि कृष्णा मृत तो पति संतोष गंभीर घायल मिला। पुलिस और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 

7