राम की मर्यादा को क्यों भूल गए सुरेश- पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी के 'दलबदल' पर दिग्विजय सिंह की (X) पर भावुक पोस्ट, जानें क्या लिखा..

Pachauri-Digvijaya singh
X
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के भाजपा ज्वाइन करने पर दिग्विजय सिंह ने (X) पर किया भावुक पोस्ट।
MP Politics News: पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने शनिवार को भाजपा की ज्वाइन कर ली। पचौरी को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने (X) पर एक भावुक भरा पोस्ट किया है।

MP Politics News: पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने शनिवार को भाजपा की ज्वाइन कर ली। पचौरी को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने (X) पर एक भावुक भरा पोस्ट किया है। इस पोस्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और जयराम रमेश को टैग कर लिखा है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने (X) पर किया भावुक पोस्ट (Digvijay Singh made an emotional post on (X))
सुरेश पचौरी के भाजपा ज्वाइन करने से चर्चा रही की पूर्व मुख्यमंत्री से नाराज होने के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है। पचौरी के भाजपा में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह ने अपने ऑफिशियल (X) एकाउंट के माध्यम से ट्वीट किया, लिखा- "सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है। आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना चाहिए था। क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर में आस्था उचित है, लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए?" इतना लिखकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग किया है।

कांग्रेस को कर गए बेगाना
इतना ही नहीं पोस्ट में आगे लिखा कि सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर निःस्वार्थ चलने की सीख ही राम के प्रति सच्ची आस्था होती। बाक़ी सब स्वार्थ है। जिस नेहरू गांधी परिवार की बदौलत आपने समाज में नाम और सम्मान कमाया, उसे बेगाना कर गए। वह भी उनके लिए जिनके खिलाफ हम सब ने सारी लड़ाई लड़ी। अब बीजेपी कह रही है कि आप उनके ही थे और घर वापस लौट रहे हैं। ख़ैर आप जो भी करें, मगर राम के नाम पर न करें। यह राम की सीख तो नहीं है।

कौन हैं सुरेश पचौरी
सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 1990-96, 1996-2002 और 2002 से 2008 तक रहा है। इसके अलावा वे दो बार केन्द्रीय मंत्री रहे हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story