यूपी की जनता का अपमान कर रहे राहुल गांधी: शिवराज ने कर्नाटक से किया पलटवार, कहा-कांग्रेस की सरकारों में ही बर्बाद हुए किसान

Shivraj Singh Chouhan on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को कर्नाटक प्रवास पर थे। उन्होंने शरण बसवेश्वर मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई की। साथ ही बीदर के हुमनाबाद में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। शिवराज सिंह ने वर्तमान सियासी परिस्थतियों पर चर्चा करते हुए कहा, राहुल गांधी यूपी की जनता का अपमान कर रहे हैं।
#WATCH कर्नाटक: भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राहुल गांधी जनता (यूपी की जनता) का अपमान कर रहे हैं। उनको भारत की समझ नहीं है वो राम मंदिर का विरोध करते हैं, धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं...ये केवल देश का विनाश करने वाले हैं।" https://t.co/WK3pgB8CmI pic.twitter.com/jWQeKphshj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024 रायबरेली में दिए गए राहुल के बयान पर प्रक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें भारत की समझ ही नहीं है। वह राम मंदिर का विरोध करते हैं। धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं। यह केवल देश का हित नहीं बल्कि विनाश करने वाले हैं।
#WATCH कर्नाटक: भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने शरण बसवेश्वर मंदिर का दौरा किया और स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/AdCBpxyHW0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024 कांग्रेस की सरकार ने तो किसानों को बर्बाद किया है
किसान आंदोलन और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य ) के सवाल पर BJP नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार MSP कहां दे रही है। उनकी सरकार ने तो किसानों को बर्बाद किया है। शिवराज ने कहा, कांग्रेस को न देश की चिंता है और किसानों की। वह तो हर उस घटनाक्रम पर खुश होती है जिससे सरकार परेशान हो।
माननीय श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा हुमनाबाद, जिला बीदर, कर्नाटक में आयोजित 'भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन' में संबोधन@BJP4Karnataka https://t.co/2dbLAD0xBU
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 21, 2024 रायबरेली में यह बोले थे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में सभा के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश का भविष्य रात को शराब पीकर नाचता है। उन्होंने बताया कि मैं वाराणसी गया तो वहां रात को बाजा बज रहा था। सड़क पर शराब पिए लोग बाजा बजा रहे थे। राहुल ने राम मंदिर पर भी टिप्पणी की थी।
#WATCH मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "मैंने इस तरह का बयान नहीं सुना है लेकिन मुझे ये जरूर पता है कि उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगार घूम रहा है उसके पास काम नहीं है तो वे हताश हैं। उनकी आशाएं कम हो रही हैं।… https://t.co/WK3pgB8CmI pic.twitter.com/E9EsL2RQbG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024 डिंपल यादव ने किया बचाव, कहा-बेरोजगारी से हताश है यूपी का युवा
इधर, सपा सांसद डिंपल यादव ने राहुल गांधी के बयान पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आईं। कहा, उनका बयान मैंने नहीं सुना, लेकिन यह सही बात है कि यूपी का युवा बेरोजगार घूम रहा है। उसके पास काम न होने से वह हताश हैं। सरकार नौकरी नहीं दे पा रही। पुलिस की नौकरी आई, लेकिन जांच का विषय बन गई।
