आय से अधिक संपत्ति केस: EOW ने शिवपुरी में सरकारी शिक्षक के घर मारा छापा; दस्तावेज खंगाल रहे अफसर

Shivpuri government teacher house EOW raid, action taken on complaint of disproportionate assets
X
EOW ने शिवपुरी में सरकारी शिक्षक के घर मारा छापा; दस्तावेज खंगाल रहे अफसर।
MP के शिवपुरी में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने बुधवार (5 फरवरी) को सरकारी शिक्षक के घर में छापा मारा।

EOW Raid: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने बुधवार (5 फरवरी) को सरकारी शिक्षक के घर में छापा मारा। EOW के अफसर शिक्षक के घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। अफसरों ने बैंक खातों, संपत्ति और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चेक किए। कार्रवाई अभी चल रही है। EOW ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

भौंती के शिवम ने की थी शिकायत
भिंड निवासी शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया अपने परिवार के साथ भौंती में रहते हैं। सुरेश वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक हैं। कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। सुरेश को पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू का करीबी माना जाता है। भौंती निवासी शिवम गुप्ता ने शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत EOW से की। शिकायत के बाद बुधवार सुबह 6 बजे ग्वालियर EOW की टीम शिक्षक के घर पहुंची।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 5 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

साे रहा था परिवार, अचानक पहुंची टीम
EOW टीम पहुंची तक शिक्षक का परिवार सो रहा था। EOW के अधिकारियों को देखकर शिक्षक और उनके परिवार वाले दंग रह गए। टीम ने घर में छानबीन शुरू की। टीम ने शिक्षक के घर में रखे दस्तावेजों की जांच की। बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चेक किए। EOW की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच प्रक्रिया जारी है।

EOW की टीम में ये अधिकारी
EOW की टीम में डीएसपी दामोदर गुप्ता, निरीक्षक जय सिंह यादव, निरीक्षक शैलेन्द्र राजावत के साथ लाइन का पुलिस बल मौजूद है। बता दें कि सुरेश सिंह ने भौंती थाना की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही सुरेश कोर्ट से केस हार गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story