Logo
IAS officer transfer in MP: मध्य प्रदेश में सीनियर सीनियर IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। शिवराज सरकार में पॉवरफुल पदों पर रहे अफसरों को हटाकर नई पदस्थापना की है। 

IAS officer transfer in MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सीनियर IAS अफसरों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुमसार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे  सीनियर IAS अधिकारी डॉ राजेश राजौरा से गृह विभाग लेकर 1993 बैच के IAS अधिकारी संजय दुबे को सौंपा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी IPS अफसर आशुतोष प्रताप सिंह से जनसंपर्क की जिम्मेदारी वापस लेकर मूल पद डीआईजी मुख्यालय भेज दिया है। 

IAS Transfer list 22 January
IAS Transfer list 22 January

सोमवार रात लोग रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे थे। तब राज्य सरकार ने 12 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें डॉ. राजेश राजोरा, संजय दुबे, दीपाली रस्तोगी, अमित राठौर और तरुण पिथोड़े जैसे सीनियर अधिकारी शामिल हैं। 1990 बैच के आईएएस  डॉ. राजेश राजौरा को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह से हटाकर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही मुख्य सचिव परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।  

जनसपंर्क विभाग में डायरेक्टर थे IPS अधिकारी आशुतोष सिंह
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कमान संभालने के बाद से ही अफसरों का फेरबदल जारी है। पिछले तीन महीने में भोपाल-जबलपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर भी बदले जा चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अब जनसंपर्क के डायरेक्टर रहे आईपीएस अफसर आशुतोष प्रताप सिंह का तबादला किया है। 2010 बैच के IPS अधिकारी आशुतोष शिवराज के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से जनसंपर्क विभाग में पदस्थ थे। जनसंपर्क कमिश्नर पहले ही बदल दिए गए थे। 

किसे मिली क्या जिम्मेदारी 

  1. IAS एसएन मिश्रा: नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। अब कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। 
  2. IAS अजीत केसरी: वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। अब आदिम जाति अनुसंधान और विकास संस्थान का संचालक बनाया गया है। 
  3. IAS संजय दुबे ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव थे। अब गृह विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं।
  4. IAS दीपाली रस्तोगी: प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग और प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को पीएस, सहकारिता विभाग और पीएस महिला एवं बाल विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ किया गया है।
  5. IAS अमित राठौड़: राजस्व मंडल ग्वालियर के प्रशासनिक सदस्य थे। अब वाणिज्यिक कर विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 
  6. IAS मनीष सिंह: जल संसाधन विभाग प्रमुख सचिव थे। अब वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. IAS तरुण कुमार पिथोड़े: राज्य नागरिक आपूर्ति निगम  एमडी और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, राज्य भण्डारगृह निगम (अतिरिक्त प्रभार)  के डायरेक्टर थे। अब नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के डायरेक्टर व राज्य भण्डारगृह निगम एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
  8. IAS रोशन कुमार सिंह: स्मार्ट सिटी भोपाल के CEO थे। अब संचालक जनसंपर्क पदस्थ बनाए गए है। 
  9. IAS गुंचा सनोवर: उप सचिव थीं। अब अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर पदस्थ की गई हैं। 
  10. IAS शीला दाहिमा: माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपर सचिव थीं। अब उप सचिव बनाई गई हैं। 
  11. IAS प्रताप नारायण यादव: सहकारिता विभाग के उप सचिव थे। अब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी बनाए गए हैं।
5379487