Sehore Bus Accident: बुदनी के देलावाड़ी घाट खाईं में गिरी बस, 30 से ज्यादा यात्री घायल

Sehore Bus Accident
X
सीहोर जिले के बुधनी में खाईं में गिरी बस, कई यात्री घायल।
Sehore Bus Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार, 5 अगस्त को भीषण हादसा हो गया। बुदनी के देलावाड़ी घाट पर यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार कई यात्री घायल हो गए। उन्हें रेहटी और औबेदुल्लागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Sehore Bus Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। बुदनी के देलावाड़ी घाट पर रेलिंग तोड़ते हुए एक ओवरलोड बस खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। उन्हें रेहटी और औबेदुल्लागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस ड्राइवर और कंडक्टर हादसे के बाद से फरार हैं।

दरअसल, गुप्ता कंपनी की बस सोमवार सुबह भोपाल से नसरूल्लागंज जा रही थी। ड्राइवर ने ढलान में बस को न्यूट्रल कर लिया था, लेकिन टर्निंग में कंट्रोल नहीं कर पाया और बस रेलिंग को तोड़ते हुए खाईं में गिर गई।

Budni Bus Accident
बुदनी के देलावाड़ी घाट में बस दुर्घटना के बाद मदद के इंतजार में यात्री।

28 यात्री रेहटी अस्पताल में भर्ती कराए गए

  • सगोनिया गांव में यह बस दुर्घटना सोमवार सुबह 11.30 बजे के करीब हुई है। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 और पुलिस पहुंची। जिसकी मदद से 28 घायलों को रेहटी अस्पताल और अन्य को औबेदुल्लागंज में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भोपाल रेफर किया गया है।
  • बुदनी बस हादसे में देवी सिंह कर्मी, महेद्र, सौरभ सैनी, रमा बाई, दुर्गा, वासु, राधिका, कृष्णा बाई, जितेंद्र चौहान, राजेश, अर्जुन सिंह, राम स्वरूप, बसंती, श्वेता प्रजापति, चंदा, सुभाष, सुमित, अभय ओझा, रामदुलारे, रामू, फूल सिंह, भारती, आरती, दुर्गा, भीम, गणेश, मुकुलाल और पुरुषोत्तम भी घायल हो गए हैं। इन्हें रेहटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story