रीवा में महिला डॉक्टर से रेप: मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्त बने गुजरात के शिक्षक ने वायरल किए अश्लील वीडियो, 3 FIR 

Delhi Rape Case
X
दिल्ली में पांच साल की बच्ची से रेप के बाद मर्डर।
Rewa female doctor Rape Case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसके अश्लील वीडियो वायरल कर दिए गए। आरोपी गुजरात में टीचर है। दोनों की दोस्ती मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। डॉक्टर ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत की है।

Rewa female doctor Rape Case: मध्य प्रदेश के रीवा में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी गुजरात में टीचर है और मिठाई में बेहोशी की दवा खिलाकर न सिर्फ उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। डॉक्टर ने अलग अलग तीन FIR दर्ज करा चुकी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

हत्या की धमकी, फूंकी कार
महिला डॉक्टर ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी गुजरात के कच्छ में सरकारी शिक्षक है। मेरी उससे जान-पहचान मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। कुछ दिन बाद वह गुजरात आने के लिए दबाव बनाने लगा। वारदात के बाद आरोपी जान से मारना चाहता है। उसने मेरी कार और एक्टिवा भी फूंक दी है।

मिठाई में नशे की दवा मिलाकर खिलाई
महिला डॉक्टर ने बताया कि 2013 में मेरी शादी हुई थी, लेकिन 2017 में पति ने डिवोस देकर दूसरी शादी कर ली। तब से मां-पिता के साथ रीवा में रह रही हूं। परिवार के लोगों ने दूसरी शादी के लिए दबाव बनाया तो मैंने मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। जहां गुजरात (कच्छ) के देवशी सुंदरवा से दोस्ती हुई।

गुजरात जाने से मना किया तो खुद पहुंच गया
महिला डॉक्टर ने बताया कि देवशी सुंदरवा बातचीत में सभ्य लगा। उसने गुजरात आने को कहा, लेकिन पापा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसीलिए मैंने मना कर दिया। 2 जनवरी को वह खुद रीवा पहुंच गया। बस स्टैंड में मैंने उसे पहली देखा। इसके बाद घर आया तो मिठाई में नशे की दवा मिलाकर खिला दिया और अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। दूसरे दिन सुबह उसे जाने के लिए बोला तो मना कर दिया और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story