Logo
रतलाम के बिलपांक टोल प्लाजा पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 352 ग्राम हेरोइन जब्त की। दो तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त।

मध्यप्रदेश। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने रतलाम में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिले के बिलपांक टोल प्लाजा से 352 ग्राम अवैध हेरोइन जब्त की। इसकी बाजार में कीमत दो करोड़ 46 लाख रुपए है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। CNB के इस एक्शन को नशे और ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

टीम ने वाहन भी किया जब्त
गौरतलब है कि, ड्रग तस्करी के लिए आरोपी काले रंग की महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का उपयोग करते थे। दोनों तस्करों के साथ टीम ने वाहन भी जब्त कर लिया है। पूरा एक्शन डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर के निर्देशन में लिया गया था।

352 ग्राम हेरोइन मिली
दरअसल, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि, मंदसौर से इंदौर जा रहे एक वाहन में ड्रग्स की बड़ी खेप है। टीम ने वाहन का पीछा किया और रतलाम जिले के नीमच-मऊ हाईवे पर बिलपांक टोल प्लाजा पर वाहन को रुकवाया। तलाशी लेने पर CNB टीम को 352 ग्राम अवैध हेरोइन मिली।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में केमिकल वाले रंग-गुलाल बैन

यह भी पढ़ें: बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते

यह भी पढ़ें: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जगदीप धनखड़

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश प्राइमरी स्कूल टीचर परीक्षा का रिजल्ट जारी

यह भी पढ़ें: नई आबकारी नीति लागू

गुजरात नंबर की थी गाड़ी
आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जो गाड़ी टीम ने जब्त की है वह गुजरात नंबर की है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में और भी लोगों का नाम सामने आ सकता है। CNB टीम इस मामले से जुड़े बड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

5379487