Logo
election banner
BJP Leaders FIR in guna  : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए दो महीने हो गए, लेकिन उस समय उपजे मतभेद अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे। गुना में चुनाव के बाद सत्तापक्ष से जुड़े दो गुट ही आमने-सामने हैं।

BJP Leaders FIR in Guna  : मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने राघवगढ़ से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे भाजपा उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह बना सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है  हीरेंद्र सिंह 29 दिसंबर की रात अपने कुछ समर्थकों को लेकर यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष आरएन के घर पहुंच कर तोड़फोड़, गाली गालौज और जान से मारने की धमकी दी थी। आरएन ने 30 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद एफआईआर की गई है। 

घटना के बाद वीडियो और ऑडियो वायरल हुए थे। जिसका सत्यापन कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि, हीरेंद्र सिंह बंटी ने 'ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी। साथ ही सफाई देते हुए कहा था कि 'टिकट हर कोई मांग सकता है, लेकिन मिलेगा तो किसी एक को ही। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाए, उसे मिलकर जिताना चाहिए था। आरएन यादव ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था। इसी मुद्दे पर फोन पर बातचीत कुछ कार्यकर्ताओं ने सुन ली थी। जिसके बाद वह उनके घर पहुंच गए थे। मुझे पता चला तो ड्राइवर और कर्मचारी के साथ वहां पहुंचा और समर्थकों को समझाकर वापस ले आया था। विवाद जैसी कोई बात नहीं है। 

दिग्विजय के बेटे जयवर्धन को दी थी कड़ी टक्कर 
हीरेंद्र सिंह बंटी पूर्व विधायक स्व. मूल सिंह दादाभाई के बेटे हैं। 2021 तक वह दिग्विजय सिंह के करीबी थे। 2021 में भाजपा ज्वाइन की और 2023 में  भाजपा आलाकमान ने राघौगढ़ विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बना दिया था। इस चुनाव में उन्होंने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन 4505 वोट से हार गए थे। राघौगढ़ में इतना करीबी मुकाबला पहले कभी नहीं हुआ। हीरेंद्र का मानना है कि पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं की भितरघात के चलते चुनाव में उन्हें हार मिली है। 

 

5379487