Lok Sabha Chunav 2024: दिग्विजय सिंह का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले-'हफ्ता वसूली, चंदा दो और धंधा लो' मोदी की गारंटी

Digvijay Singh
X
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिग्विजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
Lok Sabha Chunav 2024: MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो, धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। 

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को पैसा न दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ है। पूर्व सीएम ने इलेक्टोरल बांड को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। दिग्विजय ने कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया।

Former CM Digvijay Singh

जिस दिन हम पहुंच जाएंगे, उन्हें फांसी दी जाएगी
कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण भाजपा में जा रहे हैं। जिनको पार्टी ने सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ईवीएम को लेकर पूछे सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मशीन में छेड़छाड़ करने वाले पकड़ जाएंगे। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि हम इसके काफी करीब पहुंच गए हैं, जिस दिन हम पहुंच जाएंगे। उसी दिन देशद्रोह के आरोप में उनको फांसी दी जाएगी।

केजरीवाल और सोरेन को लेकर क्या बोले दिग्गी
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिग्विजय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि CBI से कहा जा रहा है फल आदमी का गलत हो तो और वसूली करो। इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। हेमंत सोरेन पर दबाव था कि बीच में आ जाइए। आदिवासी का चरित्र है वो मरना पसंद करेगा, लेकिन आदर्श के साथ समझौता नहीं करेगा। अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हो गए थे।

पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ूंगा
दिग्विजय सिंह ने धार की भोजशाला में ASI सर्वे पर कहा कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं हैं। हर चुनाव में यह हिंदू मुस्लिम करते हैं। देश में नियम कानून संविधान का पालन होना चाहिए। राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी लिस्ट नहीं आई है। मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं। पार्टी देश में जहां से कहेंगी, वहां से चुनाव लड़ूगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story