Logo
election banner
Lok Sabha election 2024: कांग्रेस ने हारी 9 में से आठ सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। बैतूल और छिंदवाड़ा से ही उम्मीदवार रिपीट किए हैं।

Lok Sabha election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार 12 मार्च को मध्य प्रदेश की जिन 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से 9 सीटें 2019 के चुनाव में बुरी तरह हारी थी। सिर्फ छिंदवाड़ा से नकुलनाथ 33 हजार वाेट से चुनाव जीतकर पार्टी की लाज बचा पाए थे। भाजपा ने 10 में से आठ सीटें एक लाख से ज्यादा और चार सीटें तीन लाख से ज्यादा के मार्जिन से जीत दर्ज की थी।

मप्र की इन 10 में आठ सीटों पर भाजपा ने भी प्रत्याशी उतार दिए हैं। ज्यादातर में पुराने चेहरों को ही मौका दिया गया है। पिछली बार इन 10 सीटों में सबसे बड़ी जीत (372249 मतों के अंतर से) देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को मिली थी। जबकि, सबसे छोटी जीत कांग्रेस के नकुलनाथ को 37536 मतों और भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला से 97674 वोटों से मिली थी। कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे उतारकर समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। 
 2024 में यह प्रत्याशी आमने-सामने 

क्रमांक  लोकसभा सीट  भाजपा  कांग्रेस 
1  भिंड  संध्या राय  फूल सिंह बरैया
2 टीकमगढ़  वीरेंद्र कुमार  पंकज अहिरवार 
3 सतना  गणेश सिंह  सिद्धार्थ कुशवाहा 
4 सीधी  डॉ राजेश मिश्रा  कमलेश्वर पटेल 
5 मंडला  फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम 
6 बैतूल दुर्गादास उइके  रामू टेकाम 
7 छिंदवाड़ा    नकुलनाथ
8 देवास  महेंद्र सोलंकी राजेंद्र मालवीय 
9 धार    राधेश्याम मुवेल 
10 खरगोन  गजेंद्र सिंह  पोरलाल सिंह 


बैतूल-छिंदवाड़ा में प्रत्याशी रिपीट, 8 सीटों पर नए चेहरे 
कांग्रेस ने इस बार 10 में आठ चेहरे बदल दिए हैं। यानी बैतूल के रामू टेकाम को छोड़ दें तो पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले किसी उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया है। छिंदवाड़ा से पार्टी के इकलौते सांसद नकुलनाथ पर दोबारा भरोसा जताया है। कांग्रेस की पहली सूची में किसी महिला उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं है। इनमें दो ओबीसी, एक सामान्य वर्ग, तीन SC और चार ST वर्ग से हैं। 
 2019 में आमने सामने थे यह प्रत्याशी 

क्रमांक  लोकसभा सीट  भाजपा प्रत्याशी भाजपा को 2019 में मिले वोट  कांग्रेस 
प्रत्याशी
कांग्रेस को 2019 में मिले वोट  हार जीत का अंतर 
1 भिंड  संध्या राय  527694
54.81%
देवाशीष झारिया  327809
34.05%
199885
2 टीकमगढ़  वीरेंद्र कुमार 

672248
61.26%

किरण अहरिवार   324189
29.54%
348059
3 सतना  गणेश सिंह  588753
52.86%
राजाराम त्रिपाठी  357280
32.08%
231473
4 सीधी  रीति पाठक  698342
54.44%
अजय सिंह  411818
32.11%
286524
5 मंडला  फग्गन सिंह कुलस्ते 737266
48.57%
कमल सिंह मरावी  639592
42.14%
97674
6 बैतूल दुर्गादास उइके  811248
59.72%
रामू टेकाम  451007
33.2%
360241
7 छिंदवाड़ा  नत्थनशाह करवेती  549769
44.04%
नकुलनाथ 587305
47.04%
37536
8 देवास  महेंद्र सोलंकी 862429
61.62%
प्रहलाद टिपनियां  490180
35.02%
372249
9 धार  छतर सिंह दरबार  722147
53.72%
दिनेश गिरवाल  566118
42.12%
156029
10 खरगोन  गजेंद्र सिंह  773550
54.17%
डॉ गोविंद मुजालदा  571040
39.99%
202510

 

5379487