PM गरीब कल्याण योजना: 17 लाख श्रमिकों को मिलेंगी अस्थायी पर्चियां, कहीं से ले सकेंगे खाद्यान्न 

PM Garib Kalyan Yojana
X
PM गरीब कल्याण योजना: 17 लाख श्रमिकों को मिलेंगी अस्थायी पर्चियां, कहीं से ले सकेंगे खाद्यान्न
PM Garib Kalyan Yojana: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 17 लाख श्रमिकों को अस्थायी खाद्यान्न पर्ची जारी करेगी। जिसकी मदद से वह कहीं से भी राशन ले सकेंगे।

PM Garib Kalyan Yojana: घर से दूर महानगरों में रहने वाले श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन से वह वंचित न हों, इसके लिए खाद्य विभाग अस्थायी पर्ची जारी करेगा। जिसकी मदद से वह कहीं भी राशन प्राप्त कर सकेंगे।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मध्य प्रदेश में ऐसे 17 लाख श्रमिक हैं। जिन्होंने या तो अपूर्ण पते दिए हैं अथवा दिए गए पते पर वह रहते नहीं हैं। इन श्रमिकों को अस्थायी पात्रता पर्ची जारी की जाएगी।

ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज डेटा के अनुसार,
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिसके परिपालन में अस्थायी पर्ची की व्यवस्था लागू की गई है। यह पर्चियां ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के डेटा के अनसार जारी की जाएंगी।

पर्ची में नहीं होगा परिवार का नाम
खाद्य विभाग के कमिश्नर सिबि चक्रवर्ती ने बताया कि पात्रता पर्ची में श्रमिक का यूएएन नम्बर, नाम, पता और मोबाईल नम्बर होगा। ई-श्रम पोर्टल पर चूंकि श्रमिक का ही पंजीयन है। परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी नहीं होती। इसलिए अस्थाई पात्रता पर्ची भी केवल उसी श्रमिक की जारी होगी, जिसके नाम से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन है।

यह भी पढ़ें: MP News: बिजली कटौती से आप भी हैं परेशान ? डाउनलोड करें Smart MPCZ एप, मिलेगी हर अपडेट

अस्थायी पर्ची पर ऐसे मिलेगा राशन
श्रमिकों की अस्थायी पात्रता पर्चियां राशन मित्र पोर्टल के डीएससी, डीएसओ, जेएसओ, स्थानीय निकाय और पंचायत की लॉगइन से डॉउनलोड की जा सकेंगी। कर्मचारी राशन मित्र पोर्टल पर श्रमिक के UAN नबंर से अस्थायी पर्ची सर्च कर जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर स्थायी पात्रता पर्ची जारी करेंगे। जिसकी मदद से वह राशन प्राप्त कर सकेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story