मध्यप्रदेश। भोपाल के कलियासोत डैम के किनारे 9 डेयरियां JCB से ध्वस्त की गई। एनजीटी के आदेश के बाद प्राशासन ने यह कार्रवाई की। डैम के किनारे टिन शेड बनाकर न केवल पशु पालन किया जा रहा था बल्कि यहां दुग्ध उत्पादन भी हो रहा था।
सिरपुर गांव में हुई कार्रवाई
NGT के आदेशानुसार, टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत, पुलिस और नगर निगम समेत राजस्व की टीम ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सिरपुर गांव में कलियासोत किनारे अवैध रूप से इन डेयरियों को बनाया गया था।
लोगों ने किया विरोध
अतिक्रमण हटाने के लिए टीम शनिवार को कलियासोत डैम के किनारे पहुंची। प्रशासन की टीम और जेसीबी को देखकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। डेयरी का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था और इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एनजीटी ने आदेश दिया था इसलिए प्रशासन ने किसी की भी नहीं सुनी। जेसीबी की मदद से एक के बाद एक डेयरी को ध्वस्त कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रतलाम में करोड़ों की हेरोइन जब्त
यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में केमिकल वाले रंग बैन, 2024 के बाद लगातार दूसरे साल रोक
यह भी पढ़ें : बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते, एक महीने तक रहेंगे क्वारंटाइन
यह भी पढ़ें : 'अहंकार से ऊपर उठें' - महाकाल के दर्शन के बाद बोले जगदीप धनखड़
यह भी पढ़ें : गामिनी द्वारा जन्मे चौथे शावक की पुष्टि, भारत में अब 39 चीते
बाकि 9 डेयरियों पर जल्द होगा एक्शन
जानकारी के अनुसार यहां 18 डेयरियों का निर्माण किया गया है। फिलहाल 9 डेयरियों को हटाने का आदेश था। सिरपुर गांव में बनी बाकि 9 डेयरियों को बाद में हटाया जाएगा।