MP News: मध्यप्रदेश। नर्मदापुरम जिल में आग के चलते 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग रविवार दोपहर अचानक लगी और देखते ही देखते कई खेतों में फैल गई। आग इतनी भीषण थी की दूर से ही कला धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने के चलते किसानों का भारी नुकसान हो गया।
खेतों में आग लगने की घटना कांद्राखेड़ी और सावलखेड़ी के बीच हुई। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग की लपटों ने पूरे खेत को अपनी जद में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
बताया जा रहा है कि, आग बुझाने के लिए नर्मदापुरम, सिवनी - मालवा और इटारसी से दमकल की टीम बुलवानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी। हालांकि सात से आठ एकड़ में खड़ी गेंहूं की फसल का नुकसान हो गया।
प्रारंभिक रूप से आग भूसा मशीन के कारण लगी। खेत में भूसा मशीन से काम किया जा रहा था। अचानक मशीन से चिंगारी निकली जिससे आग लग गई। धीरे-धीरे आग खेतों में फैल गई। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन लोगों का हुआ नुकसान
आग लगने के कारण, गोविन्द रघुवंशी की तीन एकड़, सत्यनारायण रघुवंशी की तीन एकड़ और जयप्रकाश की दो एकड़ फसल का नुकसान हुआ। नारायण रघुवंशी नमक व्यक्ति की दो एकड़ फसल भी जलकर खाक हो गई। भूसा मशीन भी पूरी तरह जल गई।
पुलिस का कहना है कि, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार, पटवारी और आरआई ने मौके का मुआयना किया है। नुकसान का आकंलन किया जा रहा है।