News in Brief, 25 November: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update
महिला सरपंच ने केन नदी में लगाई छलांग
पन्ना जिले में रविवार शाम एक महिला सरपंच ने केन नदी में छलांग लगा दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता शीला दहायत गुनौर तहसील के वमुराह गांव की सरपंच है। वह पति की हरकतों से परेशान है। बताया कि पति मेरी बात नहीं सुनता, इसलिए टेंशन में थी।
श्योपुर में एक्सीडेंट, 3 दोस्तों की मौत
श्योपुर जिले के श्यामपुर गौरस हाइवे पर सिरोनी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में दीपक आदिवासी (26), बबलू आदिवासी (27) और गौतम आदिवासी (26) शामिल हैं। दीपक के पिता धनराज सिरोनी वन विभाग में डिप्टी रेंजर हैं। रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। दीपक अपने दोस्तों के साथ उन्हें देखने के लिए बाइक से गांव जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
महाकाल मंदिर: छत्तीसगढ़ के भक्त ने चांदी की पालकी भेंट की
छत्तीसगढ़ के भक्त ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर को चांदी की पालकी भेंट की है। मंदिर प्रशासन ने दानदाता का नाम गुप्त रखा है। जबकि, पालकी की कीमत 24 लाख रुपए बताई है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया, पालकी 21 किलो चांदी से बनी है। इसका स्ट्रक्चर सागौन की लकड़ी और स्टील के पाइप से तैयार किया गया है। इसके बाद चांदी की परत चढ़ाई गई है। पालकी तीन फीट चौड़ी और पांच फीट लंबी है।
दिल्ली चुनाव में मीनाक्षी नटराजन को बड़ी जिम्मेदारी
मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। मीनाक्षी नटराजन ने 2009 में मंदसौर लोकसभा चुनाव 30 हजार 819 वोटों से जीती थीं। वह NSUI और युवक कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
महाराष्ट्र भाजपा ने माना CM मोहन यादव का आभार
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आभार जताया है। सीएम मोहन यादव ने वहां महायुति प्रत्याशियों के पक्ष में कई जनसभाएं की हैं। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले ने लिखा कि ‘चुनाव प्रचार में आपकी सशक्त उपस्थिति के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा और चुनाव में जीत मिली है।
यह भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 25 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें
सिंगरौली में 3 डॉक्टर नदी में डूबे, 1 की मौत, बच्ची लापता
सिंगरौली में एनसीएल के तीन डाक्टर और एक बालिका समेत 5 लोग गोपद नदी में डूब गए। रविवार दोपहर यह सभी लोग सरई तहसील स्थित गोपद नदी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। तीनों डाक्टरों तो जैसे-तैसे बाहर निलक आए, लेकिन नेहरू अस्पताल के डेंटल प्रमुख डॉ हरीश सिंह की मौत हो गई। जबकि, 13 वर्षीय बालिका प्रेरणा मुंडा लापता है। 14 सदस्यी टीम रेस्कूय आपॅरेशन में जुटी हुई है।
इंदौर क्राइम ब्रांच के ADCP से साइबर ठगी की कोशिश
साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट की वारदातें इन दिनों आम हो चुकी हैं। एक साइबर ठग ने रविवार को इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को ही निशाने पर ले लिया। ठग ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए उन्हें धमकाते हुए कहा, आपने क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया है। आरोपी उनसे वीडियो स्टेटमेंट लेने की बात करने लगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी असली पहचान बताई तो ठग के होश उड़ गए। उसने फोन काट दिया।