Logo
MP News: सिवनी के मड़ई टोल प्लाजा पर निहंग सिखों ने कर्मचारियों से मारपीट की। शिफ्ट इंचार्ज घायल, मोबाइल छीनकर आरोपी फरार।

MP News: मध्यप्रदेश। सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में एनएच-44 पर निहंग सिखों ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि, टोल प्लाजा कर्मचारियों से निहंगो ने बदतमीजी की उन्हें पीटा और मोबाइल छीन कर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। टोल प्लाजा कर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गाली-गलौज और हाथापाई
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है जिसक वीडियो अब सामने आया है। एनएच-44 पर बने मड़ई टोल प्लाजा पर तीन वाहन बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। जब मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई।

फोन भी छीन लिया
जिस व्यक्ति पर हमला हुआ उसका नाम मुनेश सिंह बघेल है। बताया जा रहा है कि, वह टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज है। बहस के बाद निहंगों ने मुनेश को तलवार की मूठ और डंडों  से पीटा। इसके चलते मुनेश को गंभीर चोट लगी है। हमले के बाद निहंगों ने मुनेश का फोन भी छीन लिया और वे सिवनी की ओर भाग गए।

सख्त कार्रवाई की मांग 
मड़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है। अमित का कहना है कि, ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती हैं।

पंजाब से नांदेड़ जा रहे थे आरोपी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचाना करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को फिलहाल यह पता चला है कि, ये लोग पंजाब से नांदेड़ जा रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। आश्वासन दिया गया है कि, मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

7