Logo
Betul Reve Party Raid: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित रिसोर्ट में हो रही रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। बुधवार रात मुलताई पुलिस ने यहां से करीब एक दर्जन लड़कियों सहित 40 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

Betul Reve Party Raid:  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में महाराष्ट्र सीमा पर स्थित रिसोर्ट में हो रही रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। बुधवार रात पुलिस ने यहां दबिश देकर करीब एक दर्जन लड़कियों और 40 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की रडार में आए सभी आरोपियों से अनैतिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

3 थानों के पुलिस बल
जानकारी के अनुसा, जिले के गौनापुर में स्थित एक रिसोर्ट में देर रात रेव पार्टी चल रही थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर 3 थानों के पुलिस बल ने छापामारी के लिए पहुंचे। छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों और 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

नशे में धुत 
रिसोर्ट में हो रही रेव पार्टी को लेकर पुलिस टीमों को पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसके बाद मुलताई, आठनेर और एक अन्य थाने पर मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की छापेमारी के दौरान लोगों को वहां पर अनैतिक गतिविधियां करते देखा गया। रिसोर्ट में मौजूद लोग शराब के नशे में पूरी तरह से धुत नजर आए, जिन्हें और भी शराब परोसी जा रही थी। इसके साथ ही यहां पर लड़कियों को अश्लीलता फैलाते डांस करते पाया गया। 

रिसोर्ट संचालक मुख्य आरोपी
कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस इस मामले में  रिसोर्ट के संचालक को मुख्य आरोपी बनाएगी। बताया जा रहा है कि इस रिसोर्ट में पुलिस की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों में ज्यादातर लोग मुलताई, अमरावती, वरुड़ और पांढुर्णा क्षेत्र के हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पुलिस की हिरासत में आये कुछ लोगों को पूछताछ के दौरान रात के समय ही छोड़ दिया गया था।

पहले महाराष्ट्र की योजना थी
पुलिस ने जिन लोगों को छोड़ा है उनके बारे में बताया जा रहा है कि वह यहां पर छोटे कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। कथित तौर पर यह बात भी सामने आ रही है कि यह पार्टी पहले महाराष्ट्र में किए जाने की योजना थी। महाराष्ट्र सरकार की कठोर कानून व्यवस्था के चलते इसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे रिसोर्ट में पार्टी की गई। 

5379487