Noori Khan: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सहयात्री रहीं महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान का सभी पदों से इस्तीफा, बताई बड़ी वजह

X
Mahila Congress Vice President Noori Khan Resign all post : महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के साथ चलीं
Mahila Congress Vice President Noori Khan Resign all post : मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नूरी खान (Noori Khan) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नूरी खान पिछले 25 साल से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पद संभाले। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सहयात्री रहीं नूरी ने अपना इस्तीफा न्याय यात्रा से चंद दिनों पहले दिया है। जिसके कई अहम मायने हैं।
कॉंग्रेस पार्टी के समस्त महत्वपूर्ण पदो से इस्तीफ़ा दे रही हूँ पार्टी की विचाराधारा से जुड़ी रहूँगी साधारण सदस्य के रूप में !
नूरी खान#indiannationalcongress #congress @RahulGandhi @OfficeOfKNath @digvijaya_28 @jitupatwari @JitendraSAlwar @kharge pic.twitter.com/q0wTsdjbOc
— Noori Khan (@NooriKhanINC) February 25, 2024 कौन हैं नूरी खान, क्यों छोड़े कांग्रेस के पद
नूरी खान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और नीमच जिले की संगठन प्रभारी थीं। उज्जैन की रहने वाली नूरी खान की बेधड़क नेत्री और जनहित के मुद्दों मुखर आवाज उठाने वालों के रूप में है। कांग्रेस में ऐसी नेत्रियां कम ही नजर आती हैं।
नूरी खान का राजनीतिक सफर
नूरी खान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और नीमच जिले की संगठन प्रभारी थीं। उज्जैन की रहने वाली नूरी खान की बेधड़क नेत्री और जनहित के मुद्दों मुखर आवाज उठाने वालों के रूप में है। कांग्रेस में ऐसी नेत्रियां कम ही नजर आती हैं।
नूरी खान का राजनीतिक सफर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे पत्र में नूरी खान ने बताया कि पिछले 25 सालों से वह कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं। पार्टी के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। नूरी खान के राजनीति की शुरुआत कॉलेज समय छात्र नेत्री के तौर पर हुई है। एनएसयूआई में वह उज्जैन जिले की अध्यक्ष भी रही हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित कई कांग्रेस के अन्य आनुषंगिक संगठनों में महत्वपूर्ण पद संभाले।
2023 के विधानसभा चुनाव वायरल हुआ था ऑडियो
कांग्रेस नेत्री नूरी खान 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक ऑडिया से चर्चा में आ गईं थीं। इस ऑडियो में तत्कालीन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया यह कहते सुने गए थे कि किसी सीट से मुस्लिम को धार्मिक नगरी में टिकट नहीं मिलेगा। उनका इशारा नूरी खान की ओर ही था। क्योंकि नूरी खान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती थीं। टिकट के सिलसिले में ही पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंची थीं।
