A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
MP CS Anurag Jain: मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार(3 अक्टूबर) को पदभार ग्रहण कर लिया है। अनुराग ने नवरात्रि के पहले दिन एमपी के 35वें CS के रूप में नई पारी का शुभारंभ किया। 1989 बैच के IAS अनुराग के मंत्रालय में पदभार संभालते ही बधाइयों-शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जैन से मुलाकात की और उनको शुभकामनाएं दी।
इनोवेटिव और दूरदश्मर्शी कामों के लिए जाने जाते हैं जैन
ग्वालियर के रहने वाले अनुराग जैन बुधवार को ही दिल्ली से भोपाल पहुंचे थे। 11 अगस्त 1965 को जन्मे अनुराग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) और अमेरिका की मैक्सवेल स्कूल सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमए किया है। जैन मंडला, मंदसौर और भोपाल में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने जनधन योजना और पीएम गति शक्ति योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई। अनुराग जैन को अपने इनोवेटिव और दूरदश्मर्शी कामों के लिए जाना जाता है।
कौन हैं डॉ अनुराग जैन?
- मध्य प्रदेश के नए चीफ सेकेटरी बनाए गए डॉ अनुराग जैन भोपाल कलेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रशसनिक सेवा की शुरूआत सागर जिले में बतौर सहायक कलेक्टर 6 जून 1990 में शुरू की थी। 26 अगस्त 1991 तक वह सागर में सहायक कलेक्ट रहे।
- डॉ अनुराग जैन इसके बाद खुरई, जावरा में एसडीएम रहे। फिर संयुक्त मध्य प्रदेश का हिस्सा रहे कांकेर जिले में अपर कलेक्टर बनाए गए।
- 7 सितंबर 1994 को डॉ अनुराग जैन छिंदवाड़ा जिले में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी बनाए गए। इस पद पर वह जुलाई 1995 तक रहे। इसके बाद जून 1996 भोपाल में और जुलाई 1997 तक दुर्ग में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी रहे।
- आईएएस अनुराग जैन की बतौर कलेक्टर पहली पदस्थापना मंडला जिले में 14 जुलाई 1997 को हुई थी। यहां वह जून 1999 तक रहे। इसके 22 जून 1999 को मंदसौर कलेक्टर बने। 16 जुलाई 2001 को उन्हें राजधानी भोपाल में कलेक्टर नियुक्त किया गया। 10 जुलाई 2001 तक भोपाल कलेक्टर रहे।
- आईएएस अनुराग जैन 20 जनवरी 2004 से अगस्त 2004 तक मप्र पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के आयुक्त और सह-निदेशक रहे। इसके बाद वह एक साल के लिए विदेश प्रशिक्षण पर चले गए।
- आईएएस अनुराग जैन विदेश से लौटने के बाद 5 जुलाई 2005 से 12-9-2005 तक आईईसी ब्यूरो के आयुक्त-सह-निदेशक रहे। इसके बाद 23 सितंबर 2005 से दिसंबर 2005 तक वह स्वास्थ्य आयुक्त बनाए गए।
- आईएएस अनुराग जैन 6 दिसंबर 2005 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के सचिव बनाए गए थे। इसके बाद वह 11 जून से 2007 से जून 2011 तक वह सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग विभाग के सचिव रहे।
PMO में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन
आईएएस अनुराग जैन 29 जून 2011 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वह 29 जून से 2011 से 5 जनवरी 2015 संयुक्त सचिव रहे। 1 जनवरी 2015 को वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। 28 जुलाई 2018 को उन्हें मप्र वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। 28 जुलाई 2018 से वह नई दिल्ली स्थित मप्र भवन में विशेष अधिकारी व विशेष आयुक्त समन्वय के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
