Logo
मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर एक वीडियाे पोस्ट किया है। वीडियो में मंत्री कह रहे हैं कि 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम भवन में आएंगे। मैं कोशिश करूंगा की वीडियो के माध्यम से 500 वर्ष की प्रमुख घटनाएं आप तक पहुंचे।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर के संघर्ष से जुड़ी 500 साल की प्रमुख घटनाएं वीडियो के माध्यम से सुनाएंगे। कैलाश ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में विजयवर्गीय कह रहे हैं कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम अपने भवन में जाएंगे। इसके लिए अनेक संघर्ष हुए। मुगलों ने जिस तरह से हमारे संस्कार, संस्कृति पर हमला किया। जनेऊ काटी, चोटियां काटी।

मंदिर तोड़े, मंदिर को लूट के ले गए। एक लंबा इतिहास है। यह संघर्ष सामान्य संघर्ष नहीं है। 10-20, 50 साल का संघर्ष नहीं है। अनेक राजाओं ने अपने प्राणों की आहुतियां दी। मुगलों से लड़कर राम मंदिर की रक्षा के लिए विजय हमें 500 साल बाद मिली। 22 तारीख को उत्सव हमें मनाना है लेकिन इसके इतिहास की जानकारी भी हमें रखना है। मैं कोशिश करूंगा की वीडियो के माध्यम से 500 वर्ष की प्रमुख घटनाएं आप तक पहुंचे।

7