Metro Bhopal: राजधानी में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो, जून में होगा कार्मिशियल रन

Metro Bhopal
X
राजधानी में दौड़ेगी मेट्रो
Metro Bhopal: भोपाल मेट्रो के काम में लगातार तेजी लाई जा रही है। जानकारी है कि जून माह के अंतिम सप्ताह तक पहली लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन शुरू किया जा सकता है।

Metro Bhopal: भोपाल मेट्रो के काम में लगातार तेजी लाई जा रही है। जानकारी है कि जून माह के अंतिम सप्ताह तक पहली लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन शुरू किया जा सकता है। शहर के अलग अलग सर्कल में निर्मित हो रहे मेट्रो स्टेशन के कामों को और भी रफ्तार दी जा रही है।

मेट्रो के कोच
भोपाल में मेट्रो संचालन की सुविधा को लेकर ट्रायल भी किया जा रहा है। राजधानी में 80 किलोमीटर प्रति घंटे से मेट्रो दौड़ेगी। इससे पूर्व इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई थी। भोपाल में मेट्रो के कोच भी आ चुके हैं। मेट्रो के कार्मिशियल रन की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। शहरवासी भी लंबे समय से मेट्रो की सुविधा को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

सिविल और इंटीरियर काम
शहर में मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का आखिरी गर्डर भी 2 दिन पहले ही अलकापुरी स्टेशन पर लॉन्च कर दिया गया है। गार्डर लॉन्चिंग के बाद सिविल और इंटीरियर संबधी काम को यहां पर शुरू कर दिया गया है। भोपाल मेट्रो का काम कॉन्ट्रैक्ट रोहित एसोसिएट्स सिटीज एण्ड रेल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

ज्यादा से ज्यादा काम
जानकारी के अनुसार राजधानी के अलकापुरी में संचालित होने वाले मेट्रो स्टेशन पर गर्डर लांचिंग के साथ ही एम्स और डीआरएम ऑफिस स्थित स्टेशनों ज्यादा से ज्यादा काम पर फोकस करते हुए इन्हें पूरा किया जा रहा है। शहरवासी भी मेट्रो के कमर्शियल रन शुरू होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

मेट्रो ट्रायल
भोपाल में मेट्रो कॉरिडोर में बनने वाले आठ स्टेशनों को आकार देने के लिए मेट्रो ने 1368 गर्डर लॉन्च किए हैं। शहर के सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर की लंबाई 6.22 किमी है। बता दें कि भोपाल में मेट्रो ट्रायल रन भी एक बार फिर से कर लिया गया है। इससे पूर्व करीब 6 महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाते हुए भोपाल में मेट्रो का सफर भी कुछ स्टेशन तक किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story