AIM Marathon: अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर की सड़क पर दौड़ लगाकर दिया बड़ा संदेश, आप भी अपनाएंगे तो लोग करेंगे तारीफ

भोपाल। फिल्म अभिनेता सोनू सूद के साथ इंदौर की सड़कों पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दौड़ लगाई। 'कोल इंडिया इंदौर मैराथन 2024' की थीम पर इंदौर में एआईएम की दसवीं मैराथन हुई। मैराथन के जरिए अभिनेता सोनू सूद और लोगों ने दौड़ लगाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया। सेहत का पाठ भी पढ़ाया। दौड़ने से पहले सभी रनर्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद अभिनेता और लोगों ने दौड़ लगाई।
सोनू सूद ने राजवाड़ा में मैराथन को दिखाई हरी झंडी
सोनू सूद ने राजवाड़ा में मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन की शुरुआत अलग-अलग जगहों से हुई। सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू होकर 11 बजे नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। शामिल होने के लिए सोनू सूद एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच गए थे। मैराथन में हिस्से लेने वाले लोगों को हौसला बढ़ाने के लिए सोनू सूद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Sonu sood @ Indore marathon @SonuSood @SoodFoundation pic.twitter.com/DN7VOaGecD
— GUDDU Sood Charity Foundation (@guddu7304) February 4, 2024
लोगों के बीच सोने सूद ने किया डांस
21 किमी की हाफ मैराथन सुबह 5.30 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। 10 किमी. वाली मैराथन सुबह 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम से ही शुरू हुई। 5 किमी मैराथन 'हैरिटेज वॉक' सुबह 8:30 बजे राजवाड़ा से शुरू हुई। 3 किमी की फैमिली रन सुबह 8 बजे यशवंत क्लब से शुरू हुई। युवा, बुजुर्ग और फैमिली के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अलग-अलग गाने पर लोगों ने डांस किया। सोने सूद भी लोगों के बीच थिरके। लोग फुल मस्ती में नाचते-झूमते रहे।
