Kal ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल दिन में खिलेगी धूप और रात में लगेगी ठंड; 12 फरवरी के बाद बारिश के आसार

How will be the Kal ka Mausam? The Meteorological Department has issued a rain alert. Rain is likely in 32 districts including Bhopal.
X
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 
मध्यप्रदेश में कल का मौसम (रविवार, 2 फरवरी) को कैसा रहेगा। सुबह और रात में ठंडक रहेगी। दिन में धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 31-21 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम पारा 16-17 डिग्री तक रिकॉर्ड हो सकता है।

Kal ka Mausam: मध्यप्रदेश में कल का मौसम (रविवार, 2 फरवरी) को कैसा रहेगा। सुबह और रात में ठंडक रहेगी। दिन में धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 31-21 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम पारा 16-17 डिग्री तक रिकॉर्ड हो सकता है। कुछ शहरों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलेगा। 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम हो जाएगा।

12 फरवरी के बाद बूंदाबांदी के आसार
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस सिस्टम का असर 2 से 3 दिन तक रहेग। सिस्टम स्ट्रॉन्ग नहीं इसलिए बारिश की संभावना कम है। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 12 से 14 फरवरी के बीच एमपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। 20 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड का असर कम हो जाएगा।

undefined
Kal ka Mausam

इन जिलों में बढ़ा पारा
मध्य प्रदेश के गुना, नर्मदापुरम सहित 15 जिलों में दिन-रात का पारा बढ़ा है। गुना में रात का तापमान सबसे ज्यादा 2.2 डिग्री चढ़ा है। नर्मदापुरम 1, पचमढ़ी 1, राजगढ़ 1.6, रतलाम 1, मंडला 1.1, सागर 2.1, सिवनी 1, उमरिया 1.2, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़ में भी तापमान बढ़ा है। खजुराहो में दिन का पारा सबसे ज्यादा 2.2 डिग्री बढ़ा है। नवगांव 1.7 और ग्वालियर में 1 डिग्री पारा बढ़ा है।

सिवनी सबसे गर्म, 32.6 डिग्री पारा
शनिवार (1 फरवरी) को सिवनी का दिन सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में 32, खंडवा 31.5, खरगोन 31.4 और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 31.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल 29.2, ग्वलियर 29.2, इंदौर 29.1 और उज्जैन में 28 डिग्री पारा र हा। नरसिंगपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 26.2 डिग्री रहा। शाजापुर के गिरवर में 26.3, पचमढ़ी 26.7, अशोकनगर के आंवरी में 26.8 और आगर में 26.9 डिग्री तापमान रहा।

इसे भी पढ़ें: UP का मौसम: बुलंदशहर, मथुरा सहित 28 से ज्यादा जिलों में कोहरा और शीतलहर; 3-4 फरवरी को बारिश का अलर्ट

अशोकनगर की रात सबसे सर्द, पारा 9.5 डिग्री
अशोकनगर के आंवरी की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी 9.9, राजगढ़ 10, खजुराहो 10.2 और शाजापुर के गिरवर में 10.4 डिग्री पारा रहा। सिवनी में रात का पारा सबसे ज्यादा 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। देवास के कन्नोज में 16.5, सागर 16, मलाजखंड 15.4 और नर्मदापुरम में 14.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। भोपाल 12.6, ग्वालियर 11.5, इंदौर 13 और उज्जैन में तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story