Lok Sabha election 2024: कांग्रेस को झटका, सागर की पारुल साहू और छिंदवाड़ा के अमित सक्सेना सहित कई नेता भाजपा में शामिल

Lok Sabha election 2024: सागर जिले की पूर्व विधायक पारुल साहू, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना और छिंदवाड़ा कॉलेज में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे शाहिद खान सहित कुछ नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज कांग्रेस के पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव और अमित सक्सेना भाजपा में शामिल हुए हैं... एक तरफ वे मंदिर का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ 'दुआ' करते हैं। ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।… pic.twitter.com/CDori7PcSu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव और अमित सक्सेना शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। एक तरफ वह मंदिर का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ 'दुआ' करते हैं। यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। जनता इस बार उन्हें माफ नहीं करने वाली। साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।
भाजपा अमिट है और कांग्रेस मिटने वाली है।
बीजेपी पार्टी नहीं परिवार है, मैं सभी सदस्यों का भाजपा में हार्दिक स्वागत करता हूँ।
- माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/0E0Ae5Ok8z
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) April 12, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अमिट बताया है। जबकि, कांग्रेस के लिए कहा वह मिटने वाली है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता समारोह के दौरान शिवराज ने कहा, बीजेपी पार्टी नहीं परिवार है, मैं सभी सदस्यों का भाजपा में हार्दिक स्वागत करता हूं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पारुल साहू के साथ छिन्दवाड़ा, बेगमगंज, ग़ैरतगंज और रायसेन ज़िले के कई कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को कहा, संख्या नोट करते चलो...गिनती करते चलो...मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड बन रहा है।
