Latest MP News 10 November 2024: डबरा के जसवंत सिंह की हत्या में कनाडा के गैंगस्टर का नाम, दो शूटर गिरफ्तार

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 10 November को झारखंड 3 चुनावी सभाएं करेंगे। जीतू पटवारी और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर विजयपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • पंजाब पुलिस ने पकड़े कनाडा के शूटर
    ग्वालियर जिले के डबरा में हुई जसवंत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने दो शूटर पकड़े हैं। कनाडा के गैंगस्टर अर्श डाला से इनके संबंध मिले हैं। पुलिस ने बताया कि फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या भी इन्होंने ही की थी।
  • CM मोहन यादव झारखंड में करेंगे प्रचार
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को झारखंड दौरे पर हैं। सीएम दुमका, देवघर और मोहनपुर में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। झारखंड के बाद वह विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार-प्रसार करेंगे।
  • विजयपुर में कांग्रेस ने झोंकी ताकत
    विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भी अपनी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी के अन्य सीनियर नेता भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।
  • नरेंद्र सिंह तोमर की चुनाव सभाएं
    भाजपा की ओर से विजयपुर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी चुनावी सभाएं कर रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों को साधने के लिए वह अलग अलग बैठकें कर रहे हैं।
  • वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने विशेष कैम्प
    मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। 10, 16 और 17 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित कर युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
  • भोपाल में चिंताजनक हुआ प्रदूषण
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा पैदा करता है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने कुछ जरूरी कदम उठाए हैं, लेकिन इसके सकारात्मक असर नहीं दिख रहे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story