Latest MP News 08 November 2024 : बिजली कंपनी के 48 कर्मचारी ब्लैक लिस्टेड, MP के अस्पतालों में लग रहे पिंक अलार्म

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
Madhya Pradesh Today News Hindi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (8 नवंबर) को झारखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे। भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 04 दिसंबर से शुरू होगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • बिजली कंपनी के 48 कर्मचारी ब्लैक लिस्टेड
    कार्य में लापरवाही बरतने वाले 48 विद्युत कर्मचारी ब्लैक लिस्टेड किए गए हैं। उन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया है। यह कर्मचारी अब किसी कंपनी में बिजली कार्य नहीं कर पाएंगे। ब्लैक लिस्टेड किए गए कर्मचारियों की सूची में भोपाल के 18, हरदा के 3, शिवपुरी के 7, ग्वालियर के 6, दतिया के 2 और गुना के 12 आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा, कर्मचारियों की मनमानी बदार्शत नहीं की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री आज झारखंड में करेंगे तीन जनसभा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (8 नवंबर) को झारखंड दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 10.45 बजे लातेहार जिले की लातेहार विधानसभा के नागड़ा बालूमाथ में जनसभा करेंगे। दोपहर 12 बजे पलामू जिले के पांकी विधानसभा के मानगढ़ मैदान और दोपहर 1.20 बजे चतरा जिले की चतरा विधानसभा के जनता हाईस्कूल मैदान कुंदा में आयोजित जनसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।
  • भोपाल से गोवा की फ्लाइट जल्द होगी शुरू
  • भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। 04 दिसंबर से भोपाल-गोवा फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। इंडिगो ने कुछ समय पहले कोलकाता और गोवा के लिए अपनी उड़ान सेवा बंद कर दी थी। राजा भोज एयरपोर्ट से दिन के 3.20 और गोवा से दिन के 1.00 पर उड़ान भड़ेगी। 1.50 घंटे का डायरेक्ट सफर होगा। विंटर शेड्यूल के चलते सेवा शुरू होगी।
  • महिला सुरक्षा के लिए अस्पतालों में पिंक अलार्म लगना शुरू
  • मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पैनिक बटन या पिंक अलार्म लगाने का काम शुरू हो गया है। यह अलार्म पुलिस थाने से भी जुड़े रहेंगे। यदि कोई महिला यह बटन दबाती है तो पुलिस का अमला भी तुरंत अस्पताल पहुंच जाएगा। इसके साथ यह अलार्म बजने पर अस्पताल के गार्ड भी 1 मिनट के अंदर उस स्थान पर पहुंच जाएंगे। भोपाल के जिला अस्पताल में 13 स्थानों पर पिंक अलार्म लगाए जा रहे हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पिंक अलार्म लगाने का फैसला लिया था।
  • नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन की तारीखों का ऐलान
  • मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नाम निर्देशन-पत्र 18 नवंबर से 25 नवंबर तक लिए जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 26 नवंबर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। 9 दिसंबर 2024 को मतदान होगा।
  • अंशकालीन कर्मचारियों का महाअधिवेशन 17 को
  • मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियों का महाअधिवेशन 17 नवंबर को नीलम पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान अंशकालीन कर्मचारियों की मांगों को लेकर विचार मंथन किया जाएगा। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन कर्मचारी भवन में किया गया। इसमें यह निर्णय लिया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story