Latest MP News 05 November 2024 : भोपाल के मिसरोद थाने में दी सलामी, बुलडोजर पर सवार हुईं BJP विधायक

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मध्य प्रदेश में मंगलवार, 5 नवंबर को कैबिनेट बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। कांग्रेस नेता बुधनी-विजयपुर उपचुनाव में में जुट गए हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • फैजान ने दूसरी बार दी तिरंगे को सलामी
    भोपाल के फैजान ने मंगलवार को दूसरी बार मिसरोद थाने पहुंचकर तिरेंगे को सलामी दी। कहा,
    हम हिंदुस्तानी थे, हैं और रहेंगे। फैजान के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। हाईकोर्ट ने उन्हें हर माह 21 बार तिरेंगे को सलामी देने की शर्त पर जमानत दी है।
  • अर्चना चिटनीस का बुलडोजर वाला वीडियो
    बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस का बुलडोजर वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो फोपानार गांव का है। विधायक अर्चना चिटनीस यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं, लेकिन उनके समर्थकों ने उन्हें बुलडोजर पर बैठाया नदी पार कराया।
  • मोहन भागवत चित्रकूट प्रवास पर
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन राव भागवत मंगलवार से दो दिवसीय चित्रकूट प्रवास पर हैं। संघ प्रमुख यहां चिंतन शिविर में शामिल होकर पंचकर्म चिकित्सा कराएंगे।
  • सागर से वाराणसी जाएगी तीर्थदर्शन ट्रेन
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन मंगलवार को सागर से वाराणसी (काशी) रवाना होगी। इससे 279 तीर्थयात्री पहले काशी विश्वनाथ धाम और फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन सगार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी।
  • कैबिनेट बैठक में पारित होंगे अहम प्रस्ताव
    मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं। नगरीय विकास, PWD और ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
  • उपचुनाव: बुधनी विजयपुर में जुटे दिग्गज
    बुधनी-विजयपुर उपचुनाव का प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस नेता दोनों सीटों पर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। सचिन पायलट 9 और 10 नंवबर को, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 6, 7 और 8 नवंबर को चुनावी सभाएं करेंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मंगलवार से चुनाव प्रचार में जुटेंगे। कमलनाथ स्वास्थ्य कारणों बुधनी-विजयपुर नहीं आएंगे।
  • भाजपा ने जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से मंत्री, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद बुधनी और विजयपुर में जुटे हुए हैं। मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story