Latest MP News 03 November 2024: 10 हाथियों की मौत पर सीएम ने बुलाई बैठक, बुधनी-विजयपुर में जुटे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मौत से दिल्ली तक खलबली मची हुई है। CM मोहन यादव ने रविवार, 3 नवंबर को बैठक बुलाई है। कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • वन विभाग की बैठक आज
    मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार शाम 7 बजे वन विभाग के अफसरों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री ने बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मौत पर रिपोर्ट तलब की है। बैठक में वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित सीनियर अफसर मौजूद रहेंगे। सीएम ने 1 नवंबर को वन राज्य मंत्री, प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल और पीसीसीएफ को मौके पर ताकर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा था।
  • MP में सियासी सरगर्मी बढ़ी
    मध्यप्रदेश में त्योहार खत्म होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस के दिग्गज अगले एक हफ्ते धुआंधार प्रचार करेंगे। भाजपा की ओर से लगभग सभी बड़े नेता क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। अब कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी हुंकार भरने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति : MP में स्टूडेंट्स के लिए खुशखबर, सरकारी स्कूलों में होगी एग्रीकल्चर की पढ़ाई

  • कमलनाथ, दिग्विजय और पायलट की चुनावी सभाएं
    पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार से उपचुनाव वाले क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। जबकि, अरुण यादव और विवेक तन्खा और कमलेश्वर पटेल कल से चुनाव प्रचार करेंगे। 5 और 6 नवंबर को कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, 6, 7,8 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और 9-10 नवंबर को सचिन पायलट चुनावी सभाएं करेंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story