Latest MP News 28 October 2024: MP को धनतेरस पर मिलेंगे 3 मेडिकल कॉलेज, शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली तोहफा

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मध्यप्रदेश को धनतेरस 3 नए मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहे हैं। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी नीमच, मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

  • धनतेरस पर मिलेंगे 3 मेडिकल कॉलेज
    मध्य प्रदेश को धनतेरस पर 3 नए मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी नीमच, मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ की सहायता राशि जारी की जाएगी। साथ ही 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे।
  • शासकीय कर्मचारियों को दीपावली तोहफा
    प्रदेश के 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को सोमवार को दिवाली तोहफा मिलने वाला है। राज्य सरकार आज उनके खाते में अक्टूबर और नवंबर माह वेतन जारी करेगी। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी अग्रिम वेतन दिया जाएगा।
  • झारखंड जाएंगे CM मोहन यादव
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम सुबह 10 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में Pre COP पर आयोजित पर्यावरण विमर्श में शामिल होंगे। इसके बाद 11.20 बजे भोपाल से देवघर (झारखंड) रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे गोड्डा जिले की महगामा विधानसभा में चुनावी सभा करेंगे।
  • ऊर्जानगर के राजेंद्र नगर स्टेडियम में यह जनसभा भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत के समर्थन में होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे गोड्डा जिले की पोड़ैयाहाट विधानसभा में सभा होगी। कमली ग्राउंड में यह जनसभा भाजपा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ सिंह के समर्थन में होगी। शाम 5.30 बजे सीएम मोहन यादव देवघर से भोपाल रवाना होंगे।

  • जलवायु परिवर्तन पर पर्यावरण विमर्श
    भोपाल के मिंटो हॉल में सोमवार को सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में पर्यावरण विमर्श होगा। इसमें 200 से अधिक पर्यावरणविद, अधिकारी, विशेषज्ञ शामिल होंगे। आमंत्रित अतिथि जलवायु परिवर्तन के लिए वैश्विक प्रयास-भारत की प्रतिबद्धता में राज्य का योगदान विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story