Latest MP News 28 September 2024: भाजपा की समीक्षा बैठक, सरकारी शिक्षकों की होगी भर्ती, इंदौर जाएंगे CM मोहन यादव 

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MPSEB ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1 अक्तूबर से आवेदन होंगे। नवंबर में एक्जाम होगा।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर जाएंगे
    मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह 10.30 बजे सोयाबीन उपार्जन और खाद बीज की उपलब्धता की समीक्षा लेंगे। सुबह 11 बजे सीएम बीजेपी कार्यालय में सदस्यता अभियान रिव्यू बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे इंदौर रवाना होंगे। 2:30 बजे वहां न्यायाधीशों की संगोष्ठी में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे 30वें नेशनल कांफ्रेंस ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इंप्लांटोलॉजिस्ट कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शाम 5:15 बजे अभय प्रशाल में ब्रिज मैत्री बिजनेस एक्सपो 2024 में शामिल होंगे। 6:45 बजे राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह और संगीत संध्या में शामिल होने के बाद रात 8 बजे भोपाल रवाना होंगे।
  • भाजपा की समीक्षा बैठक आज
    भाजपा में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के पहले समीक्षा बैठक होगी। शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में यह रिव्यू मीटिंग रखी गई है। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी जिलाध्यक्ष, सदस्यता संयोजक और प्रभारी बुलाए गए हैं। बैठक में पहले चरण की सदस्यता की समीक्षा कर दूसरे फेस के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
  • बांधवगढ टाइगर रिजर्व में पर्यटन शुरू
    उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ टाइगर रिजर्व चार माह बाद एक अक्तूबर को पुनः पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। 1 अक्टूबर से यहां पहले की तरह पर्यटक बाघों के दीदार कर सकेंगे। पार्क प्रबंधन ने सफारी कराने वाले गाइड टूरिस्ट को वन्यजीव और जैव विविधता के बारे में प्रशिक्षण दिलाया।
  • MP में होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती
    मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नाटीफिकेशन जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर से इसके लिए आवेदन होंगे। और नवंबर में परीक्षा होगी। प्राथमिक शिक्षक के साथ अन्य कई विभागों में भी वैकेंसी निकली है। इनकी परीक्षा और आवेदन का शेड्यूल भी इसी तरह है।
  • 38 आईएफएस अफसरों के तबादले
    मध्य प्रदेश में वन विभाग व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। मोहन यादव सरकार ने 38 आईएफएस अफसरों के तबादले किए हैं। जिनमें पन्ना डिंडौरी समेत कई जिलों के डीएफओ और सीसीएफ भी शामिल हैं। वन विभाग में यह तबादले लंबे समय बाद हुए हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story