Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में चुनावी दाैरे तेज हो गए हैं। PM मोदी पिपरिया और पूर्व सीएम शिवराज बालाघाट, मंडला और जबलपुर में चुनावी सभा करेंगे। भाजपा ने रविवार को अपना घोषण पत्र भी जारी किया है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

 मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • BSP ने रमेश गर्ग को बनाया मुरैना प्रत्याशी 
    बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर अंचल की मुरैना लोकसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने यहां से रमेश चंद्र गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और कांग्रेस ने मुरैना सीट से क्षत्रिय वर्ग से उम्मीदवार उतारे हैं। ऐेसे में बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी देकर मुकाबले को रोचक बनाया दिया है। रमेश गर्ग के एस ग्रुप के चेयरमैन हैं। 
  • इंदौर के पास पाइपलाइन फूटने से 8 घर क्षतिग्रस्त
    इंदौर के पास बरखेड़ा (महू) में नर्मदा पाइपलाइन फूटने से 8 घर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शनिवार रात 1:30 बजे की है। इसमें किसी कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों का अनाज खराब हो गया। तेज पानी का बहाव अचानक घरों में घुस गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। लोग बच्चों को लेकर घरों से बाहर भागे। 
  • इंदौर के एबी रोड में मल्टी में लगी आग 
    इंदौर में एबी रोड पर C21 मॉल के सामने मल्टी बिल्डिंग टावर 61 में अचानक आग लग गई। रविवार शाम 5.15 बजे टॉप फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से कई ऑफिस चपेट में आ गए। घटना के बाद एबी रोड पर जाम की स्थिति बन गई है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। नुकसान को लेकर स्थित स्पष्ट नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 
     
     
  • BJP की अवधारणा डॉ अम्बेडकर की मंशा के खिलाफ: पटवारी 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा, बाबा साहब के हर एक अनुयायी और देशवासी को संविधान बचाने का संकल्प लेना चाहिए। BJP की अवधारणा डॉ अम्बेडकर की मंशा के विरुद्ध है। इसीलिए वह बाबा साहेब के बनाए संविधान और लोकतंत्र को कुचलने का कुचक्र तैयारती है।
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संकल्प पत्र पर कहा, आज भीमराव अंबेडकर जयंती पर हमने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। देश के सामने अपनी बात रखी है। इसके लिए बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देना चाहूंगा। हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं। 
     
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का संकल्प पत्र  है। इसमें 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है। मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।
     
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। PM मोदी दोपहर 11.45 बजे नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
  • CM मोहन के आज के कार्यक्रम
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नर्मदापुरम और बालाघाट में प्रचार करेंगे। सुबह 11.40 बजे पिपरिया में पीएम मोदी की जनसभा शामिल होंगे। इससे पहले सुबह 9.45 बजे भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12.15 बजे पिपरिया से लांजी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे लांजी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा संबोधित करेंगे। डॉ. अंबेडनगर नगर में आयोजित समरसता कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल होंगे।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 134वीं अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
     
  • VD शर्मा का दौरा
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार सुबह 9.30 बजे भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण करेंगे। वह भी सीएम के साथ पिपरिया में पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगे।
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बालाघाट, जबलपुर और मंडला लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। बालाघाट के सिवनी और बरघाट में भारती पारधी के लिए वोट मांगेगे। मंडला के कान्हिवाड़ा, पलारी, सुनवारा, छपारा, लखनादौन और धूमा में जनसभा करेंगे। साथ ही जबलपुर के बरगी में जनसभाएं करेंगे।
  • भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह पिपरिया और दमोह में प्रचार करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद गुना जिले में रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाडा और प्रहलाद पटेल पिपरिया, बालाघाट प्रवास पर रहेंगे। नरोत्तम मिश्रा दतिया केबडौनी में कार्यक्रम करेंगे। 
  • शहडोल नरसिंहपुर और सिवनी में कांग्रेस की सभाएं 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तन्खा और अरुण यादव रविवार को नरसिंहपुर, शहडोल और सिवनी जिले में प्रचार करेंगे। सुबह 10.30 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे और 12 बजे नरसिंहपुर जिले के गडरिया मुंगवानी पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे शहडोल जिले की केसवाही और 4 बजे सिवनी जिले के दिघोरी में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। शाम 6.15 बजे भोपाल पहुंचकर शाम 6.20 बजे इंदौर रवाना होंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर रात 9.30 बजे पुन: भोपाल रवाना होंगे। 
jindal steel Ad
5379487