Bhopal: कविता खन्ना ट्रिपल आईटी के बीओजी की चेयरपर्सन नियुक्त, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति

Kavita Khanna
X
कविता खन्ना (फाइल फोटो)
Bhopal: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कविता खन्ना को भोपाल में ट्रिपल आईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

संजीव सक्सेना, भोपाल: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कविता खन्ना को भोपाल में ट्रिपल आईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। कविता खन्ना की नियुक्ति भारतीय आईटी शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

कविता खन्ना एक प्रमुख समाज सुधारक एवं पर्यावरणविद हैं। यह अतिरिक्त प्रभार है जो अध्यक्ष बीओजी, आईआईआईटी सोनीपत के रूप में उनकी भूमिका के साथ, आईआईआईटी भोपाल में बीओजी अध्यक्ष के रूप में किया गया है। कविता खन्ना चार बार सांसद रह चुके एवं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार स्वर्गीय विनोद खन्ना की पत्नी हैं। कविता खन्ना एंड विनोद खन्ना फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं।

ये भी पढ़ें: आकाश में होने जा रही ग्रहों की परेड, जानें भारत में कब देख सकेंगे दुर्लभ संयोग

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्रा रह चुकीं कविता खन्ना ने बैरिस्टर ऑफ लॉ फ्रॉम लिंकस इन की उपाधि प्राप्त की है। उनकी नियुक्ति संस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस नियुक्ति के बाद संस्थान में निर्णय प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम आईटी क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ट्रिपल आई टी भोपाल के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह ने कविता खन्ना की ट्रिपल आईटी भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कविता खन्ना के वृहद अनुभव से ट्रिपल आई लाभान्वित होकर आईटी शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपना योगदान देता रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story