MP News: सिंगरौली कलेक्टर की पदस्थापना पर सियासी जंग, भाजपा ने जीतू पटवारी पर दर्ज कराई FIR, पढ़ें पूरी कहानी

Jitu Patwari on beating up Muslim children
X
रतलाम में मुस्लिम बच्चों की पिटाई कर धार्मिक नारे लगवाने पर जीतू पटवारी ने जताई आपत्ति।
MP Politics : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सिंगरौली कलेक्टर की पदस्थापना पर 6 करोड़ के लेनदेन का आरोप लगाया हे। भाजपा ने इस पर एफआईआर कराई है।

MP Politics : मध्य प्रदेश में सिंगरौली कलेक्टर की पदस्थापना का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सनीसीखेज आरोप लगाया है। दावा किया कि उनकी पदस्थापना को लेकर 6 करोड़ का लेनदेन हुआ है। भाजपा ने इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने सिंगरौली कलेक्टर की नियुक्ति में 6 करोड़ के लेनदेन का आरोप लगाया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी गई है। भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को निराधार बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत की है।

भाजपा की शिकायत
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेता कपिल शर्मा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (4) और 356 (2) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस भ्रामक जानकारी देकर भाजपा और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: आईएएस,आईपीएस के तबादलों पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- रात के अंधेरे में लिस्ट आती है

भाजपा नेता बोले-

  • भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस अपनी हताशा और निराशा के चलते ऐसे अनाप-शनाप बयान दे रही है। जीतू पटवारी को जैसे पर्ची पकड़ा दी जाती है। वैसे ही वह पढ़ देते हैं। अपने नाकरा नेतृत्व को छिपाने के लिए वह झूठे और सनसनीखेज आरोप लगाते रहते हैं। वहीं सीएम मोहन यादव ने भी इस मुद़्दे पर पलटवार किया है।
  • भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा, विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस को कोई ठोस मुद्दा नहीं मिला तो वह इस तरह की झूठी बयानबाजी करती है। कांग्रेस को तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए, लेकिन वह केवल भ्रम फैलाते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story