बातचीत को प्यार समझ बैठा सनकी: 3 बच्चों की मां के सामने रखा शादी का प्रपोजल, इनकार किया तो जला दिया जिंदा

MP Crime News in Hindi
X
Madhya Pradesh Crime News
Jabalpur Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में सनकी शख्स ने बड़ा कांड कर दिया। तीन बच्चों की मां ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो शख़्स ने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। बाद में खुद को भी आग लगा ली।

Jabalpur Crime News: तीन बच्चों की मां ने शादी से इनकार किया तो सनकी शख़्स ने बड़ा कांड कर दिया। शख़्स ने पेट्रोल डालकर शादीशुदा महिला को आग लगा दी। बाद में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। आग की चपेट में आने से महिला और शख़्स बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और दोनों को रांझी अस्पताल में भर्ती कराया है। हैरान करने वाली घटना जबलपुर के रांझी के मस्ताना चौक की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 साल पहले शादी, 4 साल से पति से अलग
जानकारी के मुताबिक, 40 साल की महिला की 15 साल पहले घमापुर में शादी हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। 4 साल से महिला अपने पति से अलग रह रही है। 12 साल की बड़ी बेटी पिता के साथ। 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा महिला के साथ रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला अपने मां-पिता के साथ रहती है। महिला की फूल-माला की दुकान है।

बातचीत को प्यार समझने लगा शख़्स
ऑटो ड्राइवर नरेंद्र पंजाबी (40) का महिला की दुकान पर आना-जाना होता था। दोनों में बातचीत होने लगी। नरेंद्र दुकान पर आकर बैठने लगा। मंगलवार को नरेंद्र दुकान पर पहुंचा और महिला के सामने शादी करने की बात रखी। महिला ने मना किया तो नरेंद्र नाराज हो गया। नरेंद्र पेट्रोल से भरी बोतल साथ लाया था। नरेंद्र ने पहले तो खुद पर पेट्रोल डाला, इसके बाद महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में खुद को भी आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story