इंदौर के युग पुरुष आश्रम से नाबालिग लापता: अपहरण का केस दर्ज, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा-छात्राओं को लगाए गए इंजेक्शन

Yug Purush Dham Ashram Indore
X
इंदौर के युगपुरष धाम आश्रम का नाबालिग लापता।
Indore Yug Purush Dham Ashram: इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम में 6 बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस ने 4 बच्चियों के लापता करने का आरोप लगया है। आश्रम संचालिका ने नाबालिग बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कराया है।

Indore Yug Purush Dham Ashram: इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम में 6 बच्चों की मौत से दिल्ली तक हड़कंप है। मंगलवार को यहां के बच्चों को अन्य आश्रमों में शिफ्ट किया गया, लेकिन 16 वर्षीय नाबालिग लापता है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की है। वहीं कांग्रेस ने आश्रम की 4 बच्चियों के लापता करने का आरोप लगाया है। उनका नाम पता भी साझा किए हैं।

परमानंद आश्रम में शिफ्ट किए गए बच्चे
आश्रम संचालिका डॉ. अनिता शर्मा ने पुलिस को बताया, रविवार को नाबालिग खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। परमानंद आश्रम की संचालिका शुभदा ऑस्कर ने उसके लापता होने की सूचना दी है। सोमवार शाम 4 बजे नाबालिग हॉल में खेल रहा था, लेकिन शाम 7 बजे गायब हो गया। कई जगह तलाशा गया, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद तेजाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हरदा से आया था नाबालिग
आश्रम संचालिका ने बताया कि नाबालिग ग्रीन टी शर्ट और नीला पायजामा पहने है। कपड़ों पर युग पुरुष धाम आश्रम का लोगो बना है। हरदा की आनंद बाल कल्याण समिति ने उसे 10 जनवरी को यहां भेजा था। युग पुरुष धाम में बीमारी के चलते उसे परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। हरदा बाल कल्याण समिति को भी सूचना दे दी गई है।

कांग्रेस बोली-6 मौत के बाद गायब कर दी लड़कियां
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने आश्रम से 4 लड़कियों के लापता करने का आरोप लगाया है। कहा, इन लड़कियों को ऑक्सीटॉक्सिन इंजेक्शन लगाए गए थे। आश्रम में मौजूद अन्य बच्चियों की मेडिकल जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही सवाल उठाए कि 18 वर्ष से अधिक की लड़कियों को आश्रम में किसके आदेश पर रखा गया है। 6 बच्चों की मौत के बाद इन लड़कियों को कहां गायब कर दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story