A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Indore fencing World record :  मध्य प्रदेश के इंदौर (इंदौर, 9 नवंबर) में शनिवार को तलवारबाजी का विश्व रिकॉर्ड बना। नेहरू स्टेडियम में 5 हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी कर न सिर्फ इंदौर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया, बल्कि अपने साहस और पराक्रम का परिचय दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान मंच पर दोनों हाथों से तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। 

50 वर्ष तक की महिलाओं ने किया प्रदर्शन 
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में तलवारबाजी के इस कार्यक्रम 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुस्कान भारती ने बताया कि महिला अत्याचार के नियंत्रण और उन्हें समक्ष बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

35 जगह तलवारबाजी का प्रशिक्षण
इंदौर में पिछले दो माह से 35 स्थानों पर महिलाएं तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रही थीं। शनिवार को इन्होंने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि साबित किया कि वह पुरुषों से कम नहीं हैं। 

तलवारबाजी के दौरान युवती घायल
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में तलवारबाजी का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस दौरान एक युवती घायल हो गई। वहां मौजूद टीम ने उसे चिकित्सा सहायता दी है। 

लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की राशि 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1573 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। कहा, महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना इसका एक उदाहरण है।

गैस सिलेंडर रीफिल की राशि जारी 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रसोई गैस सिलेंडर रीफिल के लिए भी 26 लाख बहनों को 55 करोड़ और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 333 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। 

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: एक क्लिक के जरिए बहनों को मिले 1961 करोड़, CM मोहन यादव ने इंदौर से दी सौगात

शासकीय सेवा में महिला आरक्षण
मुख्यमंत्री ने बताया कि शासकीय सेवा में महिला आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया गया है। महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।