इंदौर टू अयोध्या ट्रेन: 10 फरवरी से हर शनिवार-सोमवार चलेगी; 12 घंटे में तय करेगी सफर

Indore Ayodhya Train
X
Indore Ayodhya Train
Indore Ayodhya Train: ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना की जाएगी। रतलाम जंक्शन होते हुए घूम कर उज्जैन पहुंचेगी। रविवार दोपहर 12.10 अयोध्या पहुंचने का समय निर्धारित है।

Indore Ayodhya Train: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को नई सौगात मिली है। रेलवे ने इंदौर से अयोध्या के बीच वीकली ट्रेन इंदौर अयोध्या वीकली ट्रेन शुरू कर दी है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलेगी। यह करीब 12 घंटे में इंदौर से अयोध्या तय करेगी। बता दें, ट्रेन रतलाम, उज्जैन, भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना और झांसी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। पहली बार यह ट्रेन इंदौर से 10 फरवरी को रवाना होगी। 12 फरवरी को इसी रूट से इंदौर के लिए वापस रवाना की जाएगी।

ये होगा निर्धारित समय
बता दें, ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना की जाएगी। रतलाम जंक्शन होते हुए घूम कर उज्जैन पहुंचेगी। रविवार दोपहर 12.10 अयोध्या पहुंचने का समय निर्धारित है। अयोध्या से हर सोमवार रात 9.50 बजे रवाना होगी। मंगलवार रात 8.05 बजे इंदौर पहुंचने का समय निर्धारित है।

इन दिनों में चलेगी
इंदौर से अयोध्या- 10,17,24 फरवरी (शनिवार)
अयोध्या से इंदौर - 12,19,26 फरवरी (सोमवार)

यहां रहेंगे स्टॉपेज
वेस्टर्न रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक यह वीकली ट्रेन भोपाल मुख्य स्टेशन नहीं जाएगी। भोपाल से अयोध्या के लिए जाने वाले यात्रियों को बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से ट्रेन पकड़नी होगी। इंदौर से रवानगी, स्टॉपेज- रतलाम, नागदा जंक्शन, उज्जैन, मक्सी, बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या। वापसी में भी यही स्टॉपेज रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story