Logo
MBA छात्रा की हत्या के आरोपी का बेपरवाह रवैया लोगों को हैरान कर रहा है। "जो हुआ सो हुआ" कहकर मुस्कुराते आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मध्यप्रदेश। इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पीयूष को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या करने के बाद वह मुंबई भाग गया था। पुलिस उसे पकड़कर इंदौर लाई। 15 फरवरी को पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया था जो 18 फरवरी को खत्म हो रही है। इस बीच पीयूष से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। वीडियो में पत्रकार पीयूष से हत्या का कारण पूछ रहे थे लेकिन उनके किसी सवाल का सही ढंग से जवाब देने के बजाए पीयूष ने मुस्कुराते हुए कहा कि, जो हुआ सो हुआ...समय आने पर सब सच बताऊंगा।

पीयूष के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं
पुलिस पीयूष को लेकर अदालत जा रही थी। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने उससे कुछ सवाल किए। सवालों का जवाब देते हुए पीयूष के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं। गिरफ्तारी के समय पीयूष कहता था कि, उसे उसकी गर्लफ्रेंड की याद आ रही है। हालांकि गिरफ्तारी के दो दिन बाद वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रहा है।

आरोपी पीयूष और पत्रकार के बीच बातचीत
पत्रकार— आपने आपकी गर्लफ्रेंड को क्यों मारा था?
आरोपी छात्र — पूछ कर क्या करोगे? 
पत्रकार— आपको हंसी आ रही है आपको दुख नहीं है... 
आरोपी — छोड़ो, जो हो गया सो हो गया। क्या करोगे जानकर..?
मुस्कुराते हुए पुलिस वाहन में बैठकर पीयूष ने कहा - समय आने पर सब सच बताऊंगा क्यों मारा।

यह भी पढ़ें: Indore News: MBA छात्रा मर्डर केस में मुख्य आरोपी पीयूष गिरफ्तार, फोन ट्रैक कर मुंबई पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें: MP News: बालाघाट में सरकारी स्कूल के टीचर ने किया 10वीं की छात्रा से रेप

यह भी पढ़ें: अफवाह का शिकार बनी महिला रिसर्चर : बच्चा चोर समझकर लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में पुजारी की बेरहमी से हत्या, हमलावर ने किए धारदार हथियार से 8 वार

यह भी पढ़ें: GMC में MBBS छात्रा की मौत का मामला: आधी रात पूछताछ के लिए हॉस्टल पहुंची पुलिस, जूनियर डॉक्टर्स ने किया विरोध

नशे का भी आदि था आरोपी
पुलिस अधिकारियों को पीयूष की मानसिक हालत भी ठीक नहीं लग रही। पूछताछ में यह सामने आया है कि, वो न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था बल्कि उसे नशे की भी लत थी। वह अक्सर गांजे का नशा करता था लेकिन मृतक छात्रा इस बात से अनजान थी।

कमरे से रस्सी और चाकू बरामद
पीयूष के कमरे की तलाशी करने पर पुलिस को एक लेटर मिला। इस लेटर में लिखा था कि, 'मैंने उसकी हत्या कर दी है। मुझे फांसी दी जाए।' तलाशी के दौरान हत्या के लिए उपयोग की गई रस्सी और चाकू भी बरामद हुए हैं। छात्रा का मोबाइल जो एक अहम सबूत हो सकता था उसे आरोपी पीयूष ने मुंबई में फेंक दिया।

5379487