इंदौर में गुंडागर्दी: जेल से छूटे गुंडे को समझौते के लिए बुलाकर दूसरी गैंग ने कर दी हत्या, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Indore Crime News
X
Indore Crime News
Indore Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर में गैंगवार का मामला सामने आया है। जेल से छूटे गुंडे को समझौते के लिए दूसरी गैंग ने मिलने बुलाया। जैसे ही युवक पहुंचा तो 6 बदमाशों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 24 घंटे में हत्या का यह दूसरा मामला है।

Indore Crime News: इंदौर में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। फिल्मी स्टाइल में गैंगवार चल रहा है। गैंगवार का सनसनीखेज मामला इंदौर के एरोड्रम इलाके का है। यहां जेल से छूटे गुंडे को समझौते के लिए दूसरी गैंग ने मिलने बुलाया। जैसे ही युवक पहुंचा तो 6 बदमाशों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब तक 4 के नाम सामने आए हैं। बता दें कि 24 घंटे में हत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले शनिवार रात को अर्जुनपुरा मल्टी में युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।

जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, परिहार कॉलोनी निवासी रोहित पिता जितेंद्र कसेरा कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा। रोहित के खिलाफ नितिन उर्फ जॉन यादव के दोस्त पर हमला करने का आरोप था। रोहित पर एरोड्रम थाने में केस दर्ज है। जेल से छूटने के बाद रोहित ने फरियादी से समझौता का दबाव बनाया। इस पर नितिन के दोस्त ने उसे रविवार रात बातचीत के लिए बुलाया। जैसे ही रोहित पहुंचा तो 6 से अधिक लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया।

चार के नाम आए सामने
हमले से रोहित को बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में रोहित को हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को समझने के बाद केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक 4 के नाम सामने आए हैं। उसमें आरोपी नितिन यादव शामिल है। पुलिस का कहना है कि मृतक रोहित और नितिन के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज हैं।

कुछ दिनों पहले हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, मृतक रोहित क्रिमिनल था। उसके खिलाफ भी 6 से ज्यादा केस दर्ज थे। रोहित की हत्या में भोलेनाथ कॉलोनी निवासी नितिन यादव उर्फ जॉन का नाम सामने आया है। कुछ दिनों पहले नितिन के दोस्त और रोहित में विवाद हुआ था। उसके बाद से दोनों ग्रुप में तनातनी थी। आरोपी नितिन पर पहले हनी ट्रेप का केस भी दर्ज हो चुका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story