Logo
इंदौर ईवी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, जिसे 8 साल के तन्मय का शव माना जा रहा था वह फोम निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह धुआं और झुलसना बताई गई।

Indore EV Fire Case: मध्यप्रदेश। इंदौर ईवी अग्निकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है क, अब तक जिसे आठ साल के बच्चे तन्मय जैन का शव माना जा रहा था वह असल में फोम का टुकड़ा निकला। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से की गई है। अग्निकांड में मारे लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार सभी की मौत धुऐं से दम घुटने और झुलसने के कारण हुई है।

पोटली में शव ले गई थी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अब पुलिस तन्मय के शव की तलाश का रही है। अग्निकांड के बाद पुलिस के पोटली में शव को ले जाती हुई दिखाई दे रही थी हालांकि वो सोफे का फोम था लेकिन उसमें बच्चे का एक पैर था। बच्चे के शव के अन्य हिस्से अब तक नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम मकान की तलाशी कर रही है।

i
इंदौर अग्निकांड

एमवाय अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किसी की भी मौत करंट लगने से नहीं हुई है। मनोज पुगलिया समेत उनके परिवार के आठ लोग बुधवार तड़के आग में झुलस कर मर गए थे। एमवाय अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस टीम को दी गई है। 

घर में आग लगने के बाद मनोज पुगलिया ने बेटे सौरभ, सौमिल और हर्षित समेत पत्नी सुनीता को बाहर निकलने में मदद की। इसके बाद मनोज परिवार के बाकि लोगों को बचाने  में जुट गए। आग इतनी बढ़ गई कि, मनोज बच नहीं पाए। मनोज और उनकी बहु का शव जली अवस्था में छत के चैनल गेट पर मिला। 

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने परिवार के मारे गए सभी लोगों का शव निकाल लिया था लेकिन तन्मय का शव नहीं मिल पाया था। उसका एक पैर ही मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि, घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के चलते तन्मय के शव की चीथड़े उड़ गए।

गर्भवती नहीं थी बहु
हादसे के बाद यह भी कहा जा रहा था कि, बहु सिमरन जिसकी मौत हुई वह चार महीने की गर्भवती थी। हालांकि पोस्टमर्टम रिपोर्ट में गर्भवती होने की बात झूठी निकली। रहवासियों हुए घर में काम करने वाली महिला ने सिमरन के गर्भवती होने की बात कही थी।

ऐसे हुआ था हादसा
बुधवार तड़के मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक तीन-मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाका होने के बाद आग लग गई थी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। घर के अंदर रखे कुछ कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए थे जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कुंदन मंडलोई ने PTI को बताया था कि बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित इस घर में सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आग लगी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, "तीन-मंजिला घर के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी। चार्जिंग पॉइंट पर एक धमाका हुआ, और उसके बाद कार में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।"

7