Logo
Bhopal GG Flyover: मध्यप्रदेश के भोपाल में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एमपी नगर GG फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। 15 मीटर चौड़े और पौने 3 किमी लंबे ब्रिज पर जल्द गाड़ियां रफ्तार भरेंगी। जानें फ्लाईओवर के बारे में A टू Z जानकारी।

Bhopal GG Flyover: भोपालवासियों के बड़ी खुशखबरी है। एमपी नगर GG फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने ब्रिज पर जल्द गाड़ियां रफ्तार भरते दिखाई देंगी। ब्रिज शुरू होते ही 5 मिनट में पौने तीन किमी की दूरी तय हो जाएगी। एमपी नगर जाने वाला 60 फीसदी ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से गुजर जाएगा। 15 मीटर चौड़े इस ब्रिज की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। व्यस्त समय में इतनी दूरी तय करने में अभी 20 मिनट लग जाते हैं। इस सड़क से गुजरने के लिए किसी भी वाहन को हैवी ट्रैफिक के बीच 6 सिग्नल पार कर पहुंचना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने के बाद ये दूरी महज 5 मिनट में पार की जा सकेगी। 

इन दो कामों के चलते नहीं शुरू हो पा रहा फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट और पीएचई विभाग के पेंच के कारण फ्लाईओवर ब्रिज शुरू नहीं हो पा रहा है। गायत्री मंदिर के पास पीएचई विभाग फ्लाईओवर के पास पानी की पाइप लाइन डालने क काम कर रहा है। इस काम के कारण ब्रिज को शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इधर गणेश मंदिर के पास भोपाल मेट्रो के आरओबी गर्डर की लॉन्चिंग हो रही है। इसके अलावा सर्विस लेन को पूरी तरह ब्लॉक किया गया है। दोनों काम पूरे होते ही GG फ्लाईओवर शुरू हो जाएगा। 

हमारी तरफ से कोई देरी नहीं 
PWD के अधिकारियों का कहना है कि भोपाल मेट्रो और पीएचई विभाग के कामों के कारण GG फ्लाईओवर को शुरू नहीं कर पा रहे हैं। भोपाल मेट्रो और पीएचई की पाइप लाइन का काम पूरा होते ही हम एक महीने के अंदर फ्लाईओवर शुरू कर देंगे। अधिकारियों ने कहा कि हमारी तरफ से कोई देरी नहीं है। हम तो दोनों विभाग के काम पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। 

जल्द होगा उद्घाटन 
बता दें कि 138 करोड़ की लागत से बने GG फ्लाईओवर ब्रिज का काम 20 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। इसे दो साल यानी दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार होना था, लेकिन कोरोना काल, नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने समेत अन्य अड़चनों की वजह से फ्लाई ओवर पूरा नहीं हो सका। लेकिन अब फ्लाईओवर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। जल्द इसके उद्घाटन की तारीख घोषित होने वाली है। उम्मीद है कि अगले दो माह के भीतर फ्लाईओवर पर गाड़ियां रफ्तार भरती दिखाई देंगी। 

15 मीटर चौड़ा और 2734 मीटर लंबा फ्लाईओवर
15 मीटर चौड़े ब्रिज की लंबाई 2,734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। 2,534 मीटर की मुख्य लेन है, जबकि 200 मीटर का थर्ड लेन है। थर्ड लेग यानी गायत्री मंदिर के पास का आखिरी छोर है। जहां से फ्लाईओवर का ट्रैफिक दो भागों में बंटेगा।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
PDW के जानकारों का कहना है कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे के बीच इतनी दूरी तय करने में 20 मिनट तक लग जाते हैं। दिन में भी ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस फ्लाईओवर के पास ही मेट्रो का काम भी चल रहा है। इस कारण भी जाम की स्थिति बनती है। फ्लाईओवर बनने के बाद ये दूरी महज 5 मिनट में पार की जा सकेगी। अनुमान के अनुसार, एमपी नगर की मुख्य सड़क का 60% ट्रैफिक फ्लाई ओवर से ही गुजर जाएगा।

5379487