Narmadapuram Accident: मध्यप्रदेश। नर्मदापुरम में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, पिपरिया-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे एक बलेनो कार पलट गई। इसके चलते एक छात्र की मौत हो गई जो IIIT नागपुर में पढ़ाई करता था। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। एक घायल को इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है।
सभी गंभीर रूप से घायल
IIIT नागपुर में पढ़ने वाले मृतक छात्र का नाम नयन मंडल बताया जा रहा है। हादसा मटकुली से एक किलोमीटर आगे छिंदवाड़ा रोड पर हुआ। बलेनो में छात्र के साथ चालक अनय गौर, सुमेद शबाने और अनुज सिंह समेत सुमेद भामरे सवार था। ये सभी गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें: खिलचीपुर पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते समय बनाया वीडियो
यह भी पढ़ें: श्योपुर जाएंगे सीएम यादव, कूनो नदी में छोड़ेंगे 10 घड़ियाल और कछुए
यह भी पढ़ें: हिंदी भवन में आयोजित धर्मसभा में आज जुटेंगे पूरे देश के विद्वान
यह भी पढ़ें: शुभरंजन सेन बने नए पीसीसीएफ, दो साल संभालेंगे वन विभाग की कमान
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, शारजाह-इंदौर फ्लाइट रद्द
परिजनों को दी गई सूचना
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायल छात्र महाराष्ट्र के नांदेड़, मुंबई, नासिक और इंदौर के रहने वाले हैं। आईआईटी नागपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। हादसा कैसे हुआ इस बात की जांच की जा रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।









