Logo
इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अबू धाबी से पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सुरक्षित हैं, हालात डरावने हैं।

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब आम लोगों पर भी दिखने लगा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता यूएई में फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सुरक्षा को लेकर अपडेट दिया है।

अबू धाबी से शेयर किया अपडेट

Esha Gupta stuck in UAE
Esha Gupta stuck in UAE

ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में मौजूद हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस काफी चिंतित हो गए थे।

यह भी पढ़े - युद्ध के बीच दुबई में फंसे विष्णु मांचू, मिसाइल का वीडियो किया शेयर; सोनल चौहान ने PM मोदी से की मदद की गुहार

“हम सुरक्षित हैं, लेकिन वक्त डरावना है”

Esha Gupta stuck in UAE
Esha Gupta stuck in UAE

ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “जो लोग हमारी खैरियत पूछ रहे हैं, उन्हें जवाब न दे पाने के लिए माफी। हम ठीक हैं और सुरक्षित हैं। वक्त बहुत डरावना और मुश्किल है। ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार हालात को संभालने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े - Rajpal Yadav: राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…

फंसे लोगों के लिए की दुआ

एक्ट्रेस ने जंग से प्रभावित लोगों और वहां फंसे यात्रियों के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि उनकी दुआ है कि सभी सुरक्षित रहें और हालात जल्द सामान्य हो। साथ ही ईशा ने उम्मीद जताई कि वह जल्द भारत वापस लौट सकेंगी।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रचाई शादी, 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों के ट्रक भेजेंगे; 16 मंदिरों में होगा अन्नदान

उड़ानें रद्द, एयरस्पेस बंद

इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के कई देशों में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एयरस्पेस बंद होने और फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों लोग फंस गए हैं। इसी वजह से कई भारतीय सेलेब्रिटीज यूएई में अटके हुए हैं।

यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका

सोनल चौहान और विष्णु मांचू भी दुबई में फंसे

ईशा से पहले एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी बताया था कि वह दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी में मदद की अपील की है।

विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “प्रार्थना है कि दुनिया में कोई भी बच्चा अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो।” साथ ही उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का आभार जताया।

यह भी पढ़े - एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'

फैंस कर रहे दुआ

ईशा गुप्ता के इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि हालात जल्द बेहतर होंगे।

यह भी पढ़े - कर्ज में डूबने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, कंटेंट क्रिएशन में आजमाएंगे किस्मत!

5379487