Iran-US War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों पर भी साफ दिखने लगा है। इस्राइल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच साउथ फिल्म अभिनेता विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन हालात बिगड़ने के बाद वहीं फंस गए। सोनल चौहान भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।
दुबई के आसमान में दिखी मिसाइलें
In Dubai visiting family tonight. Missiles visible in the sky. The loud interceptions shook our home and frightened little Ayra.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) February 28, 2026
Praying for peace. No child anywhere should grow up hearing the sound of war above their roof.
Grateful to the UAE defense forces for keeping… pic.twitter.com/tCbE78eoBY
विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके घर के बाहर से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। वीडियो में आसमान में रोशनी की लकीरें दिख रही हैं, जिन्हें मिसाइलें और उनके इंटरसेप्शन माना जा रहा है। बैकग्राउंड में तेज धमाकों की आवाज भी सुनी जा सकती है।
यह भी पढ़े - राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…
धमाकों से घर हिल गया - विष्णु मांचू
वीडियो शेयर करते हुए विष्णु मांचू ने लिखा कि तेज धमाकों की वजह से उनका घर हिल गया और उनकी छोटी बेटी आयरा डर गई। उन्होंने लिखा, “प्रार्थना है कि दुनिया में कोई भी बच्चा अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो।” साथ ही उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का आभार जताया।
सोनल चौहान ने PM से मांगी मदद
Hon’ble PM @narendramodi ji,
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended🙏🏻🇮🇳@MEAIndia @IndiainDubai
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नरेंद्र मोदी से सुरक्षित भारत वापसी में मदद की अपील की है। सोनल ने कहा कि उड़ानें रद्द होने से लौटने का कोई रास्ता नहीं है।
यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका
उड़ानें रद्द, एयरस्पेस बंद
इस युद्ध का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुबई, अबू धाबी, कतर और कुवैत से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं।
यह भी पढ़े - एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'
फैंस कर रहे दुआ
विष्णु मांचू का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य होंगे और सभी सुरक्षित अपने घर लौट पाएंगे।
यह भी पढ़े - कर्ज में डूबने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, कंटेंट क्रिएशन में आजमाएंगे किस्मत!










